फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hunter For Ateck by Leopard

बजेत गांव में आदमखोर के शिकार के लिए शिकारियों ने लगाया मचान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hunter For Ateck by Leopard
बजेत गांव में शिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से तेंदुए के मूववेंट की जानकारी ली। - फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। बजेत गांव में महिला कलावती देवी को मारने वाले आदमखोर तेंदुए के शिकार के लिए मुरादाबाद से पहुंचे शिकारियों ने घटनास्थल के पास एक खाली मकान में मचान बना दिया है। इधर, वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। दोपहर में ग्रामीणों को दो बच्चों के साथ तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

बजेत गांव में लोग तेंदुए की दहशत से परेशान हैं। आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए मुरादाबाद से शिकारी राजीव सोलमन और नदीम खान को बुलाया गया है। उनके साथ वन विभाग की टीम के साथ पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल के पास खाली मकान में मचान बना दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जल्द ही आदमखोर का खात्मा कर दिया जाएगा। पोस्टमैन चंदन सिंह का कहना है कि दोपहर में कनालीछीना से ख्वांतड़ी जाते समय उन्हें सिरोली गांव के पास अपने दो बच्चों के साथ मादा तेंदुआ दिखाई दी। एसडीओ नवीन पंत का कहना है कि शीघ्र ही आदमखोर को मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन और पानी के लिए आबादी की ओर आ रहे तेंदुए
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। आबादी में वन्यजीवों की बढ़ती दस्तक से पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों में दहशत का माहौल है। वनों में घटता भोजन और पानी की कमी इसका प्रमुख कारण है। भालू, बंदर, जंगली सुअरों ने पहाड़ी क्षेत्रों में खेतीबाड़ी का तानाबाना बिगाड़ दिया है। पहाड़ के गांवों से हो रहे पलायन के कारण गांवों में खेती कम हो गई है। खेतों में झाड़ियां उगने लगीं हैं।

इनमें छिपे पशु, पक्षियों को खाने के लिए तेंदुए भी आ रहे हैं।इसी कारण तेंदुओं के हमलों में जिले में सात लोगों को मौत हुई है और पांच से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। वन विभाग के एसडीओ नवीन पंत का कहना है कि जंगलों में मानव हस्तक्षेप बढ़ने के कारण भोजन की कमी हुई ही है। पानी के प्राकृतिक स्रोत भी सूख रहे हैं। इसी कारण तेंदुए आबादी की ओर आ रहे हैं। ंवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed