फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hundreds of people of Didihat await the car

घर वापसी की राह तक रहे डीडीहाट के सैकड़ों लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of people of Didihat await the car
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। गृह मंत्रालय के घर वापसी के एलान के बाद से डीडीहाट में रहने वाले व डीडीहाट से अपने घरों को जाने वाले सैकड़ो लोगों को गाड़ी का इंतजार है। डीडीहाट विकासखंड के 200 से अधिक युवा देश के सात प्रांतों में नौकरी कर रहे थे। लॉक डाउन के बाद से इन युवकों के सामने अपने घर आना चुनौती बना हुआ है। ऐसी ही स्थिति बिहार, यूपी के डीडीहाट में रह रहे मजदूरों के सामने भी आ गई है। दिल्ली में रह रहे पीयूष बोरा बताते है कि लॉक डाउन के बाद से जिस होटल में वह शेफ थे वह बंद है। वह अपनी माता व भाई के साथ दिल्ली में फंसे हुए हैं। पूना में फंसे दीपक सिंह खोलिया भी घर आने के लिए ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे ही 200 से अधिक युवक पंजाब, दिल्ली, अंबाला, पूना, यूपी, गुजरात, हिमाचल प्रदेश में फंसे हुए है, जो डीडीहाट के विभिन्न गांवों में वापसी के लिए यातायात खुलने का इंतजार कर रहे है। वही डीडीहाट में फंसे बिहार निवासी मजदूर अफरोज आलम, इंतयाज आलम, बबलू जैसे 100 मजदूर भी डीहीहाट में गाड़ी का इंतजार कर रहे है। ये मजदूर रोज पुलिस व प्रशासन के पास जाकर उनसे घर वापसी की गुहार लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed