फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hundreds of children took the oath of Environmental Protection

सैकड़ों बच्चों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Fri, 09 Dec 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of children took the oath of Environmental Protection
जीआईसी गोरंगचौड़ में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

राजकीय इंटर कॉलेज गोरंगचौड़ में पर्यावरण संरक्षण में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। बच्चों ने पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने, पेड़ों की सुरक्षा करने, घरों की सफाई करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी डा. तारा सिंह ने कहा कि ऋषि-मुनियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ करने का विचार दिया था। यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और प्रकृति के संरक्षण की चेतना जागती है।

विज्ञापन


उन्होंने जानकारी दी कि दुनिया के 50 विश्वविद्यालयों में यज्ञ से होने वाले फायदों पर शोधकार्य चल रहा है। प्रदूषण से मुक्ति का यह सबसे बेहतरीन साधन है। प्रधानाचार्य डा. पीतांबर अवस्थी ने अधिक से अधिक पौधों के रोपण पर जोर दिया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में शिक्षक राजेश मोहन उप्रेती, खीम चंद्र भट्ट, वीके सिंह, नवीन चंद्र टम्टा, पूरन सिंह ऐरी के अलावा विद्यार्थी द्रोपदी ओझा, नीलम, मीनाक्षी जोशी, विनोद खड़ायत, दीपक, पंकज आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed