फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Humiliating the martyrs on the day of police martyr

पुलिस शहीद दिवस पर शहीदों को नमन

Sun, 21 Oct 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/डीडीहाट Updated Sun, 21 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Humiliating the martyrs on the day of police martyr
पिथौरागढ़ में शहीद स्मृति दिवस के मौके पर बुजुर्ग महिला का छलका दर्द - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में शहीद पुलिस जवानों की स्मृति में पुलिस दिवस मनाया गया। इस दौरान लद्दाख सीमा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा बेड़ीनाग, डीडीहाट में भी पुलिस शहीद दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया गया।

विज्ञापन


एसपी राम चंद्र राजगुरु ने जवानों को बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख सीमा पर गश्त कर रहे सीआरपीएफ के जवानों पर चीनी सैनिकों द्वारा हमला किया गया। इसमें वीरता के साथ लड़ते हुए सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हुए। वर्ष 2017 में थाना पांगला में होली पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान सत्येंद्र सिंह नेगी और नितिश शर्मा को भी श्रद्धांजलि दी गई। शहीद स्मारक पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्मृति पटल पर पुष्प चक्र अर्पित किए। बाद में शहीदों की वीरांगनाओं, आश्रितों यशोदा पाल पत्नी स्व. महिपाल सिंह पाल निवासी देहरादून, कमला देवी पत्नी स्व. भाष्कर दत्त निवासी जाजरदेवल, रामवती देवी पत्नी स्व. भूपेंद्र सिंह निवासी बरेली, संगीता देवी पत्नी स्व. सत्येंद्र सिंह निवासी काशीपुर, भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपाल सिंह निवासी देवलथल, पुष्पा मेहता पत्नी स्व. बलवंत सिंह निवासी रई, सरस्वती देवी पत्नी स्व. लक्ष्मण सिंह निवासी भुरमुनी, देवकी देवी पत्नी स्व. भूप सिंह निवासी पिथौरागढ़, मंजू देवी पत्नी स्व. नारायण सिंह निवासी जाखपुरान, स्व. दीपक बहादुर थापा के सुपुत्र को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी संचार बीबी तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र कांडपाल, प्रभारी कोतवाल ध्यान सिंह, दरबान सिंह, चंदन सिंह, राजीव उप्रेती, बीपी उप्रेती, श्वेता दिगारी, कुंवर सिंह आदि थे। 
विज्ञापन


डीडीहाट आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के प्रांगण में मुख्य अतिथि रुक्मणि देवी पत्नी शहीद ललित सिंह गर्ब्याल ने जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यवाहक चीफ पैट्रन हावा कुमुद चौहान ने शहीद परिवारों को उपहार देकर सम्मानित किया। सहायक सेनानी हेमंत शर्मा ने शहीदों की शौर्यगाथा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान हिमवीरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया। वहां द्वितीय कमान अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान, हरबंस लाल, विक्रांत सिंह बिष्ट, राहुल रावत, विमलेश मीणा, शालिनी सचान, भावना, तंद्रा गोगोई, मोनिका बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेड़ीनाग में एसएसबी 11वीं वाहिनी डीडीहाट की ओर से शहीद चौक पर असिस्टेंट कमांडेंट चारू चंद्र पाठक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एसएसबी के उप निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने बताया कि पाठक 27 अप्रैल 2004 में जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में शहीद हो गए थे। इस दौरान सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बेड़ीनाग थाने में भी पुलिस कर्मियों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान एसएसबी के अनिल नाथ गोस्वामी, थाना प्रभारी बिजेंद्र साह, पूर्व सैनिक एमसी पंत, लक्ष्मण सिंह डांगी, जीवन चंद, पुष्कर सिंह धामी, दीवान सिंह मेहरा, महेश सिंह राठौर, इंदर सिंह धामी, खीम सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed