Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   How much wealth will Babli have 210 crore to Banti: Harish Rawat

बबली के पास 210 करोड़ तो बंटी के पास कितनी संपत्ति होगी : हरीश रावत

Mon, 09 Nov 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
How much wealth will Babli have 210 crore to Banti: Harish Rawat
पिथौरागढ़। बबली के पास यदि 210 करोड़ की संपत्ति है तो अंदाजा लगाया जा सकता है बंटी के पास कितना होगा। पिथौरागढ़ में बंटी और बबली फिल्म का जिक्र करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व उनके पति की संपत्ति को भ्रष्टाचार की कमाई बताया। साथ ही मंत्री गणेश जोशी को भी घेरते हुए सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

हरदा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दोनों मंत्रियों पर अवैध संपत्ति जमा करने और घोटाले के आरोप हैं। इसके बाद भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की बात करने वाली भाजपा सरकार दोनों के खिलाफ सीबीआई जांच से बच रही है। इन मामलों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले सीएम की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर सैन्यधाम के नाम पर घोटाले का आरोप है। उन पर आय से अधिक संपत्ति जमा करने का भी आरोप लगा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच की अनुमति नहीं दी। ऐसा कर भाजपा सरकार उनके कृत्य को छुपाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद सत्ता पक्ष का जोशी के बचाव में उतरना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति ने 210 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि सीएम से मिलकर वह कई बार इस भ्रष्टाचार की बात कर चुके हैं। अभी तक सीएम का इन आरोपों पर खंडन तक नहीं आया है। ऐसे में साफ है कि उनका मौन रहना भ्रष्टाचार को स्वीकार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि बरेली में कैबिनेट मंत्री और उनके पति का महल बनने के समाचार प्रसारित हुए हैं। यदि रेखा आर्या 210 करोड़ की अवैध संपत्ति की मालकिन है तो उनके पति के पास कितनी संपत्ति होगी यह आसानी से समझा जा सका है। हरदा ने आरोप लगाया कि यह अवैध संपत्ति सिर्फ घोटाले और भ्रष्टाचार से ही अर्जित की गई है। यदि ऐसा नहीं है तो रेखा आर्या को सार्वजनिक मंच पर बताना होगा कि इतना धन उनके पास कहां से आया।
रावत ने साफ तौर पर कहा कि यदि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की बात कर रही है तो उसे दोनों मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई जांच की अनुमति देनी चाहिए। वहीं दोनों मंत्रियों को उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए।

--
जनता का खून पी रहे जोंकों को स्वीकार करना प्रदेश के लिए दुख
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में इन मंत्रियों जैसे कई जोंक हैं जो जनता के हकों पर डाका डालकर बेनामी संपत्ति जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को स्वीकार करना राज्य के लिए दुखद है। यदि इन्हें बाहर नहीं किया गया तो भ्रष्टाचार प्रदेश की नियति बन जाएगा।


--
चुनाव के समय जैनी प्रकरण उछलने पर उठाए सवाल
पिथौरागढ़। प्रदेश में चर्चा का विषय बने जैनी प्रकरण पर हरीश रावत ने खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि 22 साल की चुप्पी के बाद जैनी का चुनाव से ठीक पहले अचानक अवतरित होना अपने आप में सवाल है। उन्होंने कहा कि जिन पर आरोप लग रहे हैं वह भाजपा के मंत्री रहे हैं। जब वह मंत्री बनाए गए तभी भाजपा सरकार ने इस मामले को खंगालना चाहिए था। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में सरकार चुप है। इस हत्या में जिस वीआईपी पर आरोप लग रहे हैं उन्हें सांविधानिक पद दे दिया गया। वहीं चुनाव से ठीक पहले जैनी प्रकरण का सामने आना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed