फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   How long will the disaster be affected in tents

बर्फ के मौसम में आपदा प्रभावित टेंटों में कैसे रहेंगे साहिब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
How long will the disaster be affected in tents
जिला मुख्यालय में मुनस्यारी के आपदा प्रभावित समस्याओं को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। समस्याओं के समाधान के लिए आपदा प्रभावित गांव के लोग सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बर्फ के मौसम में आपदा प्रभावित टेंटों में कैसे रहेंगे। सरकार से मकान बनाने के लिए इतनी राशि भी नहीं मिली कि मकान की छत तक बन सके। शीतकाल शुरू होने से पहले यदि व्यवस्थाएं नहीं गई तो आपदा प्रभावित ठंड की मार नहीं सह पाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि धापा, मालूपाती, जोशा, टांगा, लुमती, मोरी, बांसबगड़ आदि क्षेत्रों के आपदा प्रभावित टेंट और सरकारी भवनों में रह रहे हैं। चिराल ने बताया कि धापा के करीब 52 परिवारों में से सात टेंट और शेष अन्य सरकारी भवन में रह रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी से मालूपाती के आठ, जोशा के बीस, टांगा के 66 और मोरी समेत अन्य गांव के सौ से अधिक परिवारों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ण क्षति के मुआवजे से तो छत भी बनना मुश्किल
पिथौरागढ़। लोगों ने कहा कि पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान के बदले सरकार का एक लाख एक हजार नौ सौ रुपये का मुआवजा बेहद कम है। इससे तो छत भी नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए, जिससे कुछ राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में हरीश सिंह चिराल, त्रिलोक भाकुनी, मुन्ना ढोक्टी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र बृजवाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed