{"_id":"5b8ac02142c79246725bbe6a","slug":"house-collapses-in-bhainkhaal-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसखाल में मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसखाल में मकान ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
नाचनी के भैंसखाल में ध्वस्त मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश के दौरान शनिवार सुबह करीब सात बजे आपदाग्रस्त हरड़िया से लगे भैंसखाल गांव में सुंदर राम पुत्र खड़क राम का मकान ध्वस्त हो गया। पहले मकान के कुछ पत्थर गिरे। देखते ही देखते मकान का लिंटर टूटकर जमीन पर आ गिरा। मकान गिरने की आहट मिलते ही परिवार के लोग बाहर निकल आए, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। मकान टूटते ही अफरातफरी मच गई। गांव के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
सुंदर राम बीपीएल परिवार का है। मकान मेें घर का सारा सामान दब गया है। इस परिवार के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित ने गांव में ही अन्यत्र शरण ले रखी है। साथ ही मकान ध्वस्त होने की सूचना राजस्व विभाग को दी। राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद सिंह कार्की और सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हरीश चंद्र भट्ट ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया कि मकान शतप्रतिशत क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रभावित को आपदा मद से सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन