फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hours of construction of perennial road jam

बारहमासी सड़क निर्माण से घंटों लग रहा जाम

Mon, 27 Nov 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Hours of construction of perennial road jam
बारहमासी सड़क निर्माण के कारण घाट के पास लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

घाट से लेकर पिथौरागढ़ तक इन दिनों बारहमासी सड़क निर्माण के कारण घंटों जाम लग रहा है। दिन के समय कई बार मलबा गिरने से यह सड़क बंद हो रही है। यात्री, मरीजों के वाहन समेत बारातें भी जाम में फंस रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदेश के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य दिन में भी जारी रखा जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने यह आदेश दिया था कि बारहमासी सड़क का निर्माण रात आठ बजे से शुरू होगा। इस कारण उन्होंने रात के समय वाहनों के संचालन में रोक लगा दी थी, लेकिन अब तो लोग दिन के समय भी मुसीबत झेल रहे हैं।

विज्ञापन


घाट से पिथौरागढ़ की तरफ आगे बढ़ते ही मीना बाजार, डौडा बैंड के पास लगातार मलबा गिर रहा है। सोमवार को इन दोनों स्थानों पर तीन बार जाम लग गया। मलबा हटने तक वाहन सड़क पर खड़े रहे। इस सड़क से होकर टनकपुर, बरेली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चंपावत, लोहाघाट, गंगोलीहाट के लिए रोजाना सैकड़ों वाहन चलते हैं। सड़क बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारात के इस सीजन में बारात की गाड़ियां भी घंटों फंस रही हैं।
विज्ञापन


पंचेश्वर घाटी विकास संघर्ष समिति के मनोज सामंत ने सोमवार को इस समस्या की जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी। कहा कि दिन के समय सड़क निर्माण का काम रोका जाए और मलबा सड़क पर न फेंका जाए। उन्होंने बताया कि गुरना से लेकर घाट तक 20 किलोमीटर सड़क पर धूल उड़ने से चलना मुश्किल हो गया है। इसकी रोकथाम के उपाय भी किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed