{"_id":"5724e61a4f1c1b5c0ca9205a","slug":"hospitals-increased-patient-suffering-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में बढ़े वायरल पीड़ित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में बढ़े वायरल पीड़ित मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
वायरल पीड़ित मरीज
- फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ रही गर्मी, सूखे के असर और वातावरण की धुंध के कारण अब वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस समय लोगों को गले में खराश, जुकाम और बुखार की शिकायत हो रही है। कुछ लोगों को पेट संबंधी परेशानी भी होने लगी है। जिला अस्पताल समेत जिले के तमाम अस्पतालों में वायरल पीड़ित बढ़ते जा रहे हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को वायरल और पेट की तकलीफ से पीड़ित 15 मरीज पहुंचे। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, पीएचसी और अन्य अस्पतालों में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ते जा रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. एमएस रजवार ने बताया कि गर्मी बढ़ने से डिहाइड्रेशन की संभावना ज्यादा रहती है, यदि थोड़ी असावधानी हो जाए तो उल्टी-दस्त भी होने लगते हैं। ऐसे में लोगों को पानी ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए और बाहर की चीजों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। डा. रजवार ने बताया कि ज्यादा गर्मी में बुखार की संभावना बढ़ जाती है, लोग यदि बाहर निकलें तो धूप से बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन
आंखों की दिक्कत बढ़ने लगी
धूल और जंगलों की आग के धुएं से आंखों में जलन की शिकायत आम होने लगी है। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. विजय जोशी ने बताया कि आंखों में दिक्कत वाले मरीज बढ़ रहे हैं। आंखों में यदि परेशानी होने लगे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाकर दवा डाली जाए, अन्यथा आई फ्लू की संभावना बढ़ सकती है।
विज्ञापन
तीन मई से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार तीन मई से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। एक हल्का सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इससे तीन मई को गरज वाले बादल छाने लगेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की और मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही रविवार से होने लग जाएगी। इससे तापमान में थोड़ा अंतर आ जाएगा। शनिवार को भी यहां गर्मी का असर बना रहा।