फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Horses and laborers will increase wages

घोड़े वालों और मजदूरों की मजदूरी बढ़ेगी

Tue, 13 Mar 2018 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 13 Mar 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
Horses and laborers will increase wages
धारचूला में पौनी,पोटर्स की बैठक लेते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

कैलास मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले घोड़े वाले और मजदूरों (पोनी-पोटर्स) की मजदूरी में इजाफा होगा। प्रशासन, पर्यटन विभाग और संगठन की बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। डीएम की मंजूरी के बाद मजदूरी बढ़ोतरी को हरी झंडी मिल जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रशासन और घोड़े वाले, मजदूरों के संगठन की बैठक हुई। इसमें संगठन अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने मजदूरी का मामला उठाया। कहा कि यात्रा में हेली सेवा के इस्तेमाल और पड़ाव कम होने से मजदूरी पर संकट खड़ा हुआ है। आपदा मार्ग खराब होने से मजदूरों की मुश्किलें और बढ़ी हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर आवाजाही खतरनाक हो गई है। कैलाश एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग और कठिन हो गया है। मजदूरों को खराब हालातों के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों पर कई सप्ताह लंबा इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने इस हालातों को देखते हुए मजदूरी में बढ़ोतरी की वकालत की। साथ ही मजदूरी में 40 से 45 फीसदी इजाफे की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम आरके पांडे, पर्यटन विभाग और केएमवीएन के अधिकारियों ने मजदूरी बढ़ाने की प्रस्ताव पर सहमति जताई। तय हुआ कि मजदूरी में बढ़ोतरी का प्रस्ताव डीएम को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद नई मजदूरी दर जारी कर दी जाएगी। इस दौरान राजेंद्र सिंह भंडारी, कुंदन सिंह भंडारी, राकेश टाकुली, महिराज गर्बाल, यात्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी, टीआरसी प्रबंधक दीवान सिंह बिष्ट आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed