फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hope of opening of Passport Seva Kendra in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में जगी पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने की उम्मीद

Tue, 23 Dec 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hope of opening of Passport Seva Kendra in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में प्रस्तावित पासपोर्ट केंद्र स्थल का निरीक्षण करतीं महापौर कल्पना देवलाल, डीएम एवं
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में लंबे समय बाद पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने की उम्मीद जगी है। इस संबंध में मंगलवार को डीएम आशीष भटगांई ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून से आए वरिष्ठ अधिकारी तजेंद्र सिंह बिष्ट और डीएस राणा के साथ केंद्र के लिए प्रस्तावित कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर बुनियादी ढांचे, स्थान की उपयुक्तता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया। इसकी संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय को भेजी जाएगी। मंत्रालय से स्वीकृति मिलने पर पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सोमवार को निरीक्षण के साथ इस दिशा में ठोस प्रगति हुई है। निरीक्षण रिपोर्ट शीघ्र ही अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी। जनवरी तक केंद्र के शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर कल्पना देवलाल ने कहा कि पासपोर्ट के लिए अब युवाओं के साथ ही अन्य लोगों को दूसरी जगहों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि केंद्र की स्थापना और आवश्यक व्यवस्थाओं का कार्य नगर निगम की ओर से किया जाएगा। वहां एडीएम योगेंद्र सिंह, डाकघर अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल समेत विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed