फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Honored women for doing excellent work on Girl's Day

बालिका दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Honored women for doing excellent work on Girl's Day
पिथौरागढ़ में बालिका दिवस पर सम्मानित हुए लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
बालिका दिवस पर महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कलक्ट्रेट से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली गई। रैली को अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने हरी झंडी दिखाई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के साथ ही बालिका शिक्षा पर बेहतर काम करने वाले 11 विद्यालयों को 10-10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम पिथौरागढ़ लंदन फोर्ट किले में आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देवकी देवी, शीतल राज, मोनिका बम, मोनिका सौन, डॉ. निर्मला पुनेठा, डॉ. सरस्वती कोहली, रेखा भंडारी, बसंती सामंत, गुंजन भंडारी, अंकना जोशी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कृत होने वाले विद्यालयों में जीजीआईसी गणाईगंगोली, मूनाकोट, बेड़ीनाग, कन्या जूनियर हाईस्कूल मदकोट, जूनियर हाईस्कूल चोढियार, किनीगाड़, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मदकोट, जाजरचिंगरी, कुटी, न्वाली और गुरना शामिल थे। नगरपालिका सभागार में बाल विकास विभाग ने पोषण प्रदर्शनी लगाई। चिकित्सा शिविर में डॉ. वंदना, डॉ, जेएस नबियाल ने गर्भवती, धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने सभी को बालिका दिवस की बधाई दी। उन्होंने बालिकाओं को कानून की जानकारी दी। सफलता के टिप्स दिए। देव भूमि जन जागरूक समिति झूलाघाट, सोरवैली पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी, मानस स्कूल, घनश्याम ओली सोसायटी के बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय गौरव आदि मौजूद थे। संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु चंद ने किया। भारती सदन नेड़ा में डॉ. तारा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। नेहरू युवा केंद्र ने मूनाकोट विकासखंड में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed