फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Homework was being done by an 11-year-old girl

11 साल की बालिका से कराया जा रहा था घर का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Homework was being done by an 11-year-old girl
पिथौरागढ़ में 11 साल की बच्ची से बाल मजदूरी कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घर में छापा मारकर बालिका को अपने संरक्षण में ले लिया। बालिका से मजदूरी कराने वाले परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अर्पण चाइल्ड हेल्प लाइन की अध्यक्ष रेनू ठाकुर के पास फोन आया जिसमें संबंधित व्यक्ति ने नगर की जगदंबा कॉलोनी के एक घर में मासूम बालिका को बंधक बनाकर रखने की सूचना दी। संबंधित व्यक्ति ने फोन पर बताया कि बालिका से काम कराया जाता है और उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है।
विज्ञापन

अर्पण संस्था अध्यक्ष ने संबंधित व्यक्ति को 1098 नंबर पर फोन करने को कहा। बाल मजदूरी की शिकायत पर जिला बाल कल्याण समिति ने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ बताए गए पते पर छापा मारा। मौके पर बालिका काम करती मिली। पूछताछ के बाद बालिका को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह बालिका पिछले दो साल से इस घर में रह रही थी। जिले के निकटवर्ती गांव की निर्धन परिवार की इस बालिका से स्कूल पढ़ाने के नाम पर घर में रखकर काम कराया जा रहा था। बाल श्रम कराने के मामले में पुलिस आरोपी परिवार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बालिका के माता पिता को भी सूचित किया गया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालश्रम कराने की सूचना पर बालिका को रेस्क्यू कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया जाएगा। 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों से काम कराना अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। - प्रीति प्रियदर्शनी, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed