{"_id":"5cb36909bdec22140559c4eb","slug":"home-guard-murdered-two-arrested-in-controversy-during-drinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान विवाद में कर दी होमगार्ड की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने के दौरान विवाद में कर दी होमगार्ड की हत्या, दो गिरफ्तार
Sun, 14 Apr 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड के हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात होमगार्ड की हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद होमगार्ड की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया था। दोनों आरोपी नैनी गांव के रहने वाले हैं। इधर, दोनों की गिरफ्तारी से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर दोनों को पीटने का आरोप लगाते हुए कनालीछीना थाने का घेराव किया। घेराव के दौरान एक महिला बेहोश भी हो गई। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस मारपीट कर जबरदस्ती जुर्म कुबूल करवा रही है।
कालाढूंगी निवासी होमगार्ड हेम चंद्र पुत्र विशन राम की चुनाव ड्यूटी कनालीछीना क्षेत्र के नैनी पोलिंग बूथ पर थी। 11 अप्रैल को शाम पांच बजे के बाद वह गायब हो गया। अगले दिन नैनी जंगल में पुलिस को उसका लहूलुहान शव मिला था। होमगार्ड का शव उसी की पेंट से बांधकर पेड़ की टहनी पर लटकाया गया था। पुलिस ने शनिवार को फोरेंसिक टीम भी बुलाई थी और नैनी गांव के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया था। रविवार को एसओ अशोक धनकड़ ने नैनी गांव के ही दिनेश सिंह धामी पुत्र भूपाल सिंह और त्रिलोक सिंह धामी पुत्र हयात सिंह धामी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया।
11 अप्रैल को मतदान संपन्न होने के बाद 5.30 बजे दिनेश सिंह, त्रिलोक सिंह और होमगार्ड हेम चंद्र ने गांव के नौले में बैठकर शराब पी। इस बीच, किसी बात को लेकर हुए विवाद में धक्कामुक्की से होमगार्ड बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
अशोक धनकड़, एसओ थाना कनालीछीना