फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holly said with glee farewell

उल्लास के साथ दी गई होली को विदाई

Fri, 25 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Holly said with glee farewell
होली को विदाई - फोटो : अमर उजाला

जो नर जीवै, खेले फाग, हो होलक रे। आज को वसंत हो कैका घर, आज को वसंत हो राजा राम जी का घर, देखनेर, सुणनेर, गानेर सब जी रया हो लाख सौ बरीश, हो होलक रे, के आशी-वर्चनों के साथ बृहस्पतिवार को होली को उल्लासपूर्वक विदाई दी गई। नगरों और ग्रामीण अंचलों में होल्यारों की टोली सुबह आठ बजे से ही सड़कों पर निकल आई। एक-दूसरे से मिलने का कार्यक्रम हुआ। रंग और अबीर खेला गया। सुबह 11.30 बजे से सारा माहौल शांत होने लगा। मौसम साफ था। गर्मी बढ़ने लगी थी और लोग घरों को निकल गए।

विज्ञापन


इस बार अन्य वर्षों की तुलना में होली पर अधिक शांति रही। ग्रामीण अंचलों में छरड़ी संपन्न होने के बाद एक-दूसरे को होली की आशीष दी जाती है। बुजुर्ग लोग आशी-वर्चनों के साथ होली का समापन करते हैं। नगर में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों ने खूब रंग खेला। पहाड़ के गांवों में होली का उत्सव पांच दिन तक मनाया जाता है। रंगभरनी एकादशी से लोग रंग खेलने लगते हैं। पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया गया और छरड़ी में लोग जमकर मस्ती करते हैं। ग्रामीण अंचलों में होली के समय शालीनता का वातावरण रहता है। बड़ी संख्या में बाहरी शहरों में काम करने वाले होली पर जरूर घरों को आते हैं। 
विज्ञापन


हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस का बंदोबस्त
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रों में होली के हुड़दंग को रोकने के लिए इस बार पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए थे। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय को पांच जोन में बांटा गया था, जबकि कोतवाल ध्यान सिंह के नेतृत्व में एक मोबाइल टीम होली संपन्न होने तक नगर में घूमती रही। पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक किसी भी थाना क्षेत्र में होली के दौरान कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार होली के दौरान आपस में उलझने की छिटपुट घटनाएं हुई, लेकिन कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट और थल में मची रही धूम
डीडीहाट/थल/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। डीडीहाट नगर और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली धूमधाम से मनाई गई। सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी, 11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट और चर्मा में भारतीय सेना के जवानों ने धूमधाम से होली मनाई। सरकारी विभागों में भी होली गायन के कार्यक्रम हुए। शांति से होली निपटने पर तहसील और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। थल में भी होली शालीनता के साथ मनाई गई। बेड़ीनाग के ग्रामीण अंचलों में होली की धूम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed