फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holly mostly closed shops, vehicles have not

होली में अधिकतर दुकानें बंद, वाहन भी नहीं चले

Wed, 23 Mar 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Holly mostly closed shops, vehicles have not
वाहन नहीं चले - फोटो : अमर उजाला

होली के कारण बुधवार को अपराह्न दो बजे से नगर की अधिकतर दुकानें बंद हो गईं। कुछ दुकानें तो सुबह से ही नहीं खुलीं। जिस कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। आंतरिक मार्गों पर वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप हो रहा। होली पर घरों को जाने वाले यात्री पहले ही निकल गए थे।

विज्ञापन


हालांकि रोडवेज की लंबी दूरी की सेवाएं जारी रहीं। यहां से दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी के लिए बसों का संचालन हुआ लेकिन यात्रियों की संख्या कम रही। होली के मौके पर यहां छरड़ी से एक दिन पहले दोपहर बाद बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। व्यापारी होली मनाने घरों को निकल जाते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस में छुट्टी हो जाने से कर्मचारी भी घरों को निकल गए। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने बताया कि होली के समय बाजार में लोग खरीदारी के लिए नहीं आते। इस कारण बिक्री नहीं होती। ज्यादातर व्यापारी होली खेलने के लिए निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब शुक्रवार से ही बाजार सही ढंग से खुलेंगे। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक महर ने बताया कि होली के समय लोग आवागमन कम करते हैं। कई मार्गों पर तो यात्री नहीं मिलते। इस कारण वाहन संचालन बंद रखा जाता है।
विज्ञापन


बैंकों में पांच दिन की छुट्टी
 बैंकों में बुधवार से पांच दिन की छुट्टी शुरू हो गई हैं। अब बैंक सोमवार को खुलेंगे। नगर के अधिकतर एटीएम में पैसा समाप्त हो गया है। कई एटीएम के शटर सुबह से गिर चुके हैं। ठीक वित्तीय वर्ष की समाप्ति के समय बैंकों में लंबी छुट्टी हो जाने से सबसे बड़ी समस्या ठेकेदारों के सामने आ रही है। ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष तारा चंद ने बताया कि कई ठेकेदारों को भुगतान के चेक तो मिले हैं लेकिन बैंक बंद होने से धनराशि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध की सप्लाई भी प्रभावित रहेगी
होली के कारण बृहस्पतिवार को दूध की सप्लाई भी प्रभावित रहेगी। निजी डेयरी मालिकों ने बताया कि ग्रामीण अंचलों से दूध के वाहन होली के दिन नहीं आ पाएंगे। इस कारण दूध की सप्लाई पर बुरा असर पड़ेगा। महर डेयरी के संचालकों ने बताया कि लोगों को सुबह आठ बजे तक ही दूध मिल पाएगा। उसके बाद वितरण संभव नहीं होगा।


आज 12 बजे बाद होगी पानी की सप्लाई
बृहस्पतिवार को होली का हुड़दंग समाप्त होने के बाद ही पेयजल की सप्लाई होगी। अन्य दिनों पेयजल सुबह सात बजे बंटता है लेकिन होली के कारण कल पानी दोपहर 12 बजे बाद ही मिल पाएगा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि लोगों को दोपहर बाद पानी मिलेगा। तब तक पर्याप्त पंपिंग हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed