{"_id":"5b265e2063ec67920a3868e92f72c787","slug":"holi-kicks-off-from-first-sunday-of-thepoush-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौष के पहले रविवार से बैठकी होली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष के पहले रविवार से बैठकी होली शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष के प्रथम रविवार से परंपरा के अनुसार यहां कई स्थानों पर बैठकी होली शुरू हो गई है। पहले दिन भगवान गणेश की वंदना की जाती है। ‘गाइए गणपति गजवंदन, शंकर सुवन भवानी के नंदन’ की धुन के साथ भगवान गणेश को याद किया गया। उसके बाद भक्ति पर आधारित होली गीत प्रस्तुत किए गए। जिला मुख्यालय में सामाजिक संस्कृति संगठन ने कालसिन मंदिर में बैठकी होली का कार्यक्रम रखा, जिसमें संगठन अध्यक्ष नीरज जोशी, कौशल पांडे, पंकज उप्रेती, प्रशांत जोशी, गिरीश भट्ट, चारू जोशी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में निनाद संगीत विद्यालय में बैठकी होली का कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य राजेश पंत ने बताया कि हर साल पौष के प्रथम रविवार से बैठकी होली शुरू हो जाती है, जो पहले सप्ताह में एक दिन बाद में रोज होंगे। यह क्रम मुख्य होली शुरू होने तक चलता रहेगा। होलीगायकों ने राग काफी, कल्याण, जंगला काफी पर आधारित गीत पेश किए। इस मौके पर दीप पांडे, पंकज पांडे, मंजुल पंत, मनोज मिश्रा, विक्रम बाफिला आदि थे।
विज्ञापन