{"_id":"639e00f9950dd0497729e9ff","slug":"hocky-trophy-of-ssj-university-pithoragarh-news-hld4856200128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की टीम बनी हॉकी की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की टीम बनी हॉकी की चैंपियन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के परिसरों की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल पिथौरागढ़ परिसर ने जीत लिया है। पिथौरागढ़ ने एकतरफा मुकाबले में अल्मोड़ा को 4-1 से हराया।
पिथौरागढ़ परिसर के खेल मैदान में हॉकी का फाइनल पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के बीच हुआ। मुख्य अतिथि कोषाधिकारी प्रशांत शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर 1-1 गोल किए। दूसरे और तीसरे क्वार्टर तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। अंतिम क्वार्टर में पिथौरागढ़ ने लगातार तीन गोल कर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पिथौरागढ़ परिसर के कविंद्र पालीवाल को चुना गया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार दिए गए। मैच में ऑफिशियल की भूमिका अशोक ठकुराठी, विनय किशोर, अरविंद पांडेय, पंकज टम्टा, चंद्रमोहन बिष्ट, संजय सिंह असवाल, दीपक कोरंगा ने निभाई। प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। वहां पर डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. अभिजीत जोशी, डॉ. हेमचंद्र पांडेय, डॉ. राकेश सिंह आदि थे।