{"_id":"5c64550cbdec22093e7c08c2","slug":"hitek-genetic-ward-ready-for-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का हाईटेक जेनेटिक वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का हाईटेक जेनेटिक वार्ड तैयार
Wed, 13 Feb 2019 11:04 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूूराे पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में बनकर तैयार बुजुर्गों का वार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडी पांडेय जिला अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के लिए दस बिस्तरों का हाईटेक जेनेटिक वार्ड बनकर तैयार हो गया है। अगले 15 दिनों के भीतर इस वार्ड का संचालन शुरू हो जाएगा।
60 से अधिक उम्र के बुजुर्ग मरीजों के लिए दो अलग-अलग कक्षों में 10 बेड लगाए गए हैं। इनमें भर्ती होने वाले बुजुर्ग मरीजों के लिए बबल मैट्रस वाले अत्याधुनिक सुविधायुक्त बेड लगाए गए हैं। दोनों कक्षों में इंग्लिश टॉयलेट सीट लगाई गई है। चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को लाने-ले जाने के लिए व्हील चेयर रखी गई है। तीमारदारों के बैठने के लिए एक बरामदा भी बनाया गया है। मरीजों की देखभाल के लिए नर्स एवं अन्य स्टाफ हर समय तैनात रहेगा। जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. निर्मला पुनेठा ने बताया कि वार्ड में बेड सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। रैंप और रेलिंग निर्माण की कमियों को दूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग से कहा गया है।
डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अस्पताल के एक कक्ष को डायलिसिस यूनिट के लिए खाली कराया गया है। कक्ष में बिजली सहित अन्य सभी तरह की जरूरतों के पूरा होते ही डायलिसिस मशीन देहरादून से यहां भेजी जाएगी। पीएमएस डॉ. निर्मला पुनेठा ने बताया कि डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। अभी एक फिजिशियन का पद भी रिक्त है। इसके लिए शासन को लिखा गया है।