{"_id":"641de1383e40a19c9b0879f5","slug":"himnagari-tourist-traditional-costume-selfie-pithoragarh-news-c-8-1-92282-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जनजाति की वेशभूषा में सेल्फी ले सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जनजाति की वेशभूषा में सेल्फी ले सकेंगे पर्यटक
Fri, 24 Mar 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। हिमनगरी में आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को स्थानीय जनजाति पारंपरिक वेशभूषा पहनकर सेल्फी लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए जिला योजना से 22 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
हिमाचल और जम्मू कश्मीर की तरह स्थानीय वेशभूषा में पर्यटक सेल्फी ले सकें इसके लिए जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने पर्यटन विभाग के समक्ष प्रस्ताव रखा था। जिलाधिकारी ने विकासखंड मुनस्यारी के ग्राम पंचायत पापड़ी के अंतर्गत डाडाधार में चेजिंग रूम और सेल्फी प्वाइंट निर्माण के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
इसकी प्रथम किस्त 11 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। मर्तोलिया ने बताया कि ग्राम पंचायत पापड़ी के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से पर्यटकों को जनजाति समुदाय के परिधान शुल्क में उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे महिलाओं को स्वरोजगार का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के होम स्टे और होटलों को भी इस नवाचार को अपनाने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट करेगा। विभाग के अधिशासी अभियंता विनीत कुरील ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को संवारने के लिए रुद्रपुर से मानचित्रकार की मदद ली जाएगी। इस राशि से डाडाधार में पैदल मार्ग पर टाइल्स भी लगाए जाएंगे।