फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Himanshu, Neha win in sub-junior's 600 meters race

सब जूनियर की 600 मीटर दौड़ में हिमांशु, नेहा ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Himanshu, Neha win in sub-junior's 600 meters race
पिथौरागढ़ में 20वीं जनपदीयविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ के अवसर पर कांग्रेस विधायक मय - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 20वीं जनपदीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता और सांस्कृतिक समारोह का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। केएनयू जीआईसी के मैदान में प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मयूख महर ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में हुई 600 मीटर दौड़ में जीआईसी गंगोलीहाट के हिमांशु रावल, बालिका वर्ग में जीआईसी पत्थरखानी की नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर सब जूनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में जीआईसी बांसबगड़ के दीपक कुमार, अंडर जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में जीआईसी क्वीतड़ के जीवन सिंह सौन, बालिका वर्ग में केएनयू जीआईसी की कोमल लोहिया, अंडर सीनियर 800 मीटर दौड़ में केएनयू जीआईसी के लोकेश सामंत, 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में जीजीआईसी ऐंचोली की दीपिका सामंत, अंडर सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में जीजीआईसी बेड़ीनाग की बबीता पाठक, सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में जीआईसी नारायण नगर के राजेंद्र सिंह और सीनियर बालक वर्ग चक्का फेंक में जीआईसी सिंगाली के सूरज चंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र लुंठी, ऋषेंद्र महर, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र सती, खंड शिक्षा अधिकारी विण गणेश ज्याला, संयोजक प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया, प्रधानाचार्य पुष्पराज भट्ट, प्रधानाचार्य लक्ष्मी दत्त कापड़ी, प्रधानाचार्य भुवन उप्रेती, राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री प्रवीण सिंह रावल, जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed