फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   himanshi started pride of himalaya

हिमांशु ने शुरू किया प्राइड ऑफ हिमालया से स्टार्ट अप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
himanshi started pride of himalaya
हिमांशु जोशी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गुड़गांव की बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य करने वाले जाजरदेवल निवासी हिमांशु जोशी ने नौकरी छोड़ प्राइड ऑफ हिमालया नाम से चाय का नया स्टार्ट अप शुरू किया है। पिछले छह माह के अंदर ही उनकी ग्रीन टी के पांच सौ से अधिक ग्राहक बन गए हैं। हिमांशु का कहना है कि शीघ्र ही औद्योगिक क्षेत्र में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चाय की फैक्ट्री लगाने की योजना है। इस संबंध में उद्योग विभाग से उनकी वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

हिमांशु जोशी ने बताया कि प्राइड ऑफ हिमालया नाम से ग्रीन टी की पैकेजिंग कर बाजार में उतार दिया है। इसमें राम तुलसी, श्याम, वन तुलसी, लेमन ग्रास और स्टीविया को मिलाया गया है। ग्रीन टी के अलावा शीघ्र ही क्लासिकल हर्बल टी, फ्रूट हर्ब्स टी, आर्थोडॉक्स ब्लैक टी की भी पैकेजिंग की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि इनसे ही 50 अलग-अलग स्वाद वाली चाय बाजार में उतारी जाएगी। चाय की पत्तियां वह उत्तराखंड टी बोर्ड से मंगा रहे हैं। उन्होंने मुनस्यारी के वसंतकोट समेत कई अन्य गांवों के किसानों से संपर्क कर उन्हें तुलसी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया। किसानों से उन्होंने 20 क्विंटल तुलसी की पत्तियां खरीदीं। साथ ही 20 क्विंटल बुरांश का ऑर्डर भी उन्होंने किसानों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा के पहाड़पानी, जागेश्वर, धौलादेवी, दन्यां में भी उन्होंने किसानों को तुलसी, लेमनग्रास, अदरक की खेती करने को प्रोत्साहित किया है। हिमांशु ने बताया कि वह किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसके लिए पंतनगर के वैज्ञानिकों का भी सहयोग लिया जा रहा है। शुरुआती चरण में करीब 250 किसान उनसे जुड़ चुके हैं। 12 युवाओं को चाय के विपणन और अन्य कार्यों में रोजगार मुहैया कराया है।

किसानों को दिला रहे प्रशिक्षण
पिथौरागढ़। नगर के लिंक रोड में प्राइड ऑफ हिमालया से स्टार्ट अप शुरू करने वाले युवा हिमांशु जोशी की योजना भविष्य में उत्तराखंड में चाय की चेन खोलने की है। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के अनुरूप विभिन्न स्वाद की चाय उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed