फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Himalaya Inter College team won the inaugural match

Pithoragarh News: हिमालया इंटर कॉलेज की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Himalaya Inter College team won the inaugural match
बेड़ीनाग में वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक फकीर राम टम्टा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। स्व. मदन मोहन पंत और स्व. राहुल खम्पा की स्मृति में मंगलवार को रामलीला मैदान में शिव शक्ति वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई जिसका उद्घाटन मुकाबला हिमालया इंटर कॉलेज की टीम ने जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। उद्घाटन मुकाबला जीआईसी बेड़ीनाग और हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी के बीच हुआ जिसमें हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी ने जीआईसी बेड़ीनाग की टीम को 2-0 से हराया। विधायक टम्टा ने आयोजक मंडल शिव शक्ति क्लब को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बागेश्वर, डीडीहाट, पिथौरागढ़, बरेली, चमोली, हल्द्वानी, रुद्रपुर की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। फाइनल की विजेता टीम को 25 हजार एवं उपविजेता टीम को 11 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। इस वर्ष आयोजक मंडल दो चरणों में प्रतियोगिता करा रहा है। प्रथम चरण में इंटर स्कूल की टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें विजेता को पांच हजार एवं उप विजेता टीम को 2500 और ट्रॉफी दी जाएगी। इस मौके पर शिव शक्ति क्लब के अध्यक्ष ललित पंत, सचिव राजेश रावत, उपाध्याय डीएल शाह, ललित बाफिला, चारू पंत, मुकेश पंत, कमल पंत, दीपक धानिक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed