फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hiljatra presentation will be seen in the Republic Day Parade

Pithoragarh News: गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी हिलजात्रा की प्रस्तुति

Mon, 08 Jan 2024 09:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Jan 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Hiljatra presentation will be seen in the Republic Day Parade
पिथौरागढ़ में हिलजात्रा के दौरान मां महाकाली की प्रस्तुति देते कलाकार। (फाइल फोटो)
पिथौरागढ़। सोरघाटी का सबसे अधिक रोमांचित करने वाले पर्व हिलजात्रा (मुखौटा) नृत्य का दीदार विजयपथ पर 26 जनवरी की परेड में होगा। इसके लिए आठ सदस्यों की टीम दिल्ली पहुंच गई है और अभ्यास भी शुरू कर दिया है। हिलजात्रा का इतिहास नेपाल के साथ भी जुड़ा है। यह पहला मौका होगा कि महिला नारी शक्ति थीम हिलजात्रा की प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में लोक पर्व आज भी आस्था, विश्वास और रोमांच के प्रतीक है। सोरघाटी का ऐतिहासिक हिलजात्रा पर्व पिछले 500 वर्षों से मनाया जा रहा है। सातू-आंठू से विभिन्न गांवों में शुरू होने वाले इस कृषि पर्व का समापन पिथौरागढ़ में हिलजात्रा के रूप में होता है। इस अनोखे पर्व में बैल, हिरण, लखिया भूत जैसे कई पात्र मुखौटों के साथ मैदान में उतरकर नृत्य से देखने वालों को रोमांचित कर देते हैं।
विज्ञापन


इस बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए देश भर से 1300 महिला कलाकारों को आमंत्रित किया गया है जो महिलाएं अपनी-अपनी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां देंगी। इनमें पिथौरागढ़ की भाव राग ताल नाट्य अकादमी की आठ महिला कलाकार भी शामिल हैं। अकादमी के निदेशक कैलाश कुमार के नेतृत्व में सिमरन दिगारी, प्रीति रावत, तनुजा गोस्वामी, आरती गड़िया, सपना, प्रिया, शीतल और कुमकुम आर्या दिल्ली पहुंच गई हैं और वहां अभ्यास भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश कुमार ने बताया कि केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली और उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के विशेष सहयोग से महिला टीम हिलजात्रा की प्रस्तुति देगी। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि विजयपथ पर हिलजात्रा का मंचन पिथौरागढ़ जिले को विशेष पहचान दिलाएगा। संवाद

हिरन-चीतल की देंगे प्रस्तुति
पिथौरागढ़। भाव राग ताल नाट्य अकादमी की महिला कलाकार हिरन-चीतल, बैलों की जोड़ी, मां महकाली, एकलवा बैल और लाटा-लाटी का किरदार निभाते हुए प्रस्तुति देंगी। वर्ष 2023 में पिथौरागढ़ के छलिया नर्तकाें के दल ने भी गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति दी थी। संवाद



जिले कई गांवों में मनाया जाता है हिलजात्रा
पिथौरागढ़। जिले के कुमौड़, बजेटी, सतगढ़, सिरोली, कनालीछीना, डुंगरी, भाटीगांव सहित कई इलाकों में हिलजात्रा पर्व मनाया जाता है। भाव राग ताल नाट्य अकादमी लंबे समय से हिलजात्रा के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। वह पलायन से खाली गांवों में जाकर दोबारा लोगों को हिलजात्रा मंचन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed