{"_id":"0f050fd781f2d9bf4802e06d736a4687","slug":"hiljatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजेटी में रही हिलजात्रा की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजेटी में रही हिलजात्रा की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से सटे बजेटी गांव में शुक्रवार शाम हिलजात्रा देखने के लिए लोगों की अपार भीड़ उमड़ गई। हिलजात्रा के कलाकारों ने एक से एक अभिनय किए। बजेटी की हिलजात्रा में लखियाभूत नहीं आता। यहां पर हिरन-चीतल का मंचन होता है। इसके अलावा गलिया बल्द (आलसी बैल) की जोड़ी का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने हिलजात्रा आयोजन का शुभारंभ किया। नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि बजेटी की ऐतिहासिक हिलजात्रा को मनाने के प्रति युवा पीढ़ी में ज्यादा उत्साह है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने भी विचार रखे। बाद में कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों के बीच हिलजात्रा गलिया बल्द, हिरन चीतल का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ता राजीव सिंह डुंगरियाल, सभासद गंगोत्री दताल, ऋषेंद्र महर, भुवन पांडे, शंकर खड़ायत, नितिन महर, भुवन जोशी, दीपक लुंठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र महरा आदि थे। गांव के महेश कुमार, मंजू तिवारी, सुरेश टम्टा, पुष्कर राम, विजेंद्र कुमार, डीके देवलाल आदि ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन