{"_id":"61730d15622e7042aa4744d4","slug":"high-rate-of-tomato-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld442271251","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिल की बाजारों में टमाटर के भाव पर नियंत्रण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिल की बाजारों में टमाटर के भाव पर नियंत्रण नहीं
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गांधी चौक में करवा बेचता सब्जी व्यापारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले की जीवन रेखा एनएच बंद होने से नगर में सब्जी की कमी होने लगी है। लोगों को बाजार में खाने के लिए स्थानीय सब्जी ही मिल रही है। टमाटर और प्याज का भाव भी लोगों को रुला रहा है। जिले के साथ ही नगर में सब्जी की दुकानों में टमाटर नहीं मिला।
नगर के टकाना क्षेत्र में दो दुकानों में महंगा टमाटर मिला जबकि गांधी चौक सब्जी मंडी में टमाटर नहीं मिला। शुक्रवार शाम एनएच खुलने के बाद जितने भी सब्जी के वाहन नगर में आए। उनमें रखा टमाटर, प्याज आदि सब्जियां खराब हो चुकीं थीं। पिथौरागढ़ में आते ही बाजार से टमाटर तुरंत गायब हो गया। इस कारण टमाटर 100 से 160 रुपये किलो तक बिका।
ग्रामीण क्षेत्रों में इसका दाम 180 रुपये किलो तक रहा। हालांकि थोड़ी बहुत सब्जियां आने से लोगों को राहत तो मिली है लेकिन टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर कई जगह सब्जी के वाहन अब भी फंसे हैं। सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसे वाहन टनकपुर या पिथौरागढ़ की तरफ जा पा रहे हैं। अब शनिवार को हल्द्वानी के रास्ते सब्जी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी बनी फल मंडी, करवा भी बेचा
पिथौरागढ़। नगर की प्रमुख गांधी चौक सब्जी मंडी फल मंडी बन गई है। सड़कें बंद होने के कारण सब्जी के वाहन नहीं आए। इस कारण 18 से 22 अक्तूबर तक पूरी सब्जी मंडी में फल ही फल दिखाई दे रहे हैं। या फिर यहां पर करवा की दुकानें लगी हैं। अधिकतर सब्जी व्यापारी करवा बेच रहे हैं।
दो से तीन स्थानीय सब्जी उत्पादक ही यहां पर स्थानीय सब्जियां बेच रहे हैं। लोगों को बंदगोभी, शिमला मिर्च, मूली, लौकी, करेला, कद्दू, गडेरी, आलू, सेम आदि सब्जियां ही मिल रहीं हैं। सब्जी व्यापारी प्रकाश सिंह ने बताया कि घर का खर्चा बढ़ गया है। इस कारण करवा की दुकानें खोल दी है। रविवार के बाद सब्जी की दुकानें लगाएंगे।
स्थान टमाटर प्याज
पिथौरागढ़ 100 से 160 किलो 40 से 120
मुनस्यारी 70 60
गणाईगंगोली 80 50
मुवानी 80 50
अस्कोट 80 60
बंगापानी 80 50
थल 80 50