फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heritage aviation ready to operate 20 seater aircraft if concession granted

रियायत मिले तो 20 सीटर विमान चलाने को तैयार हेरिटेज एविएशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Heritage aviation ready to operate 20 seater aircraft if concession granted
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से विमान सेवाएं दस माह से बंद हैं। पंतनगर, देहरादून और गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए नौ सीटर विमान का संचालन करने वाली हेरिटेज एविएशन सरकार से रियायत मिलने पर 20 सीटर विमान चलाने को तैयार है। पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से हेरिटेज कंपनी के नौ सीटर विमान से 17 जनवरी 2019 को पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। देहरादून और पंतनगर के लिए नियमित उड़ान के बाद 11 अक्तूबर 2019 को हिंडन के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू हुई, लेकिन 20 मार्च को लैंडिंग के दौरान विमान के रनवे पर फिसलने के बाद से विमान सेवा ठप है।
विज्ञापन

सीमांत के लोग उड़ान शुरू होने के समय से ही बीस सीटर विमान संचालित करने की मांग कर रहे हैं। हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर ने बताया कि जिस नौ सीटर विमान को अब तक चलाया जा रहा था, उसे चलाने के लिए पायलट नहीं है। भौगोलिक आधार पर नैनीसैनी एयरपोर्ट से 20 सीटर विमान को उड़ाने के लिए 300 घंटे का अनुभव जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से यात्रियों की संख्या काफी है। केंद्र और राज्य सरकार से भी रियायत मिले तो कंपनी बीस सीटर विमान चलाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

एयर एंबुलेंस चलाने की भी मांग
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने प्रदेश सरकार से पिथौरागढ़ से एयर एंबुलेंस का संचालन करने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की दूरी 200 किमी से अधिक है। मरीज को हल्द्वानी ले जाने में सात से आठ घंटे लग जाते हैं। उन्होंने सीमांत के लोगों की सुविधा के लिए एयर एंबुलेंस संचालित करने की मांग है संचालन करने की मांग की है ताकि किसी को हृदयाघात होने या गंभीर घायल होने पर समय से उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से कुछ दिन पूर्व देहरादून में मुख्यमंत्री को अवगत कराया था। इसी दौरान नैनीसैनी से हवाई सेवा शुरू करने का मामला भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। शीघ्र ही नैनीसैनी से पंतनगर, देहरादून और हिंडन के लिए हवाई सेवा शुरू हो इसके लिए प्रयासरत हूं। -चंद्रा पंत, विधायक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed