फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Herbal Farming in Pithauragarh

अधिक दोहन से विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी हैं बहुमूल्य जड़ी बूटियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Herbal Farming in Pithauragarh
जड़ी बूटी की कार्यशाला में मौजूद अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें औषधीय प्रजातियों की खेती एवं विपणन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक डॉ. बीपी भट्ट ने जिले के धारचूला और मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में उगने वाली जड़ी बूटियों की जानकारी दी।
बताया कि अधिक दोहन के कारण कई बहुमूल्य जड़ी बूटियां अब विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। इनके संरक्षण के लिए जड़ी बूटी की खेती की जानी चाहिए।
डॉ. भट्ट ने बताया कि अतीस, कूठ, कुटकी, जम्बू, गंद्रायण, डोलू, अमेश, चूक, बालछड़, हत्थाजड़ी, जटामासी एवं वनककड़ी औषधीय प्रजातियां हैं।
बताया कि संस्थान राज्य के विभिन्न जलवायु वाले क्षेत्रों में इनकी खेती के लिए 38 प्रजातियों को प्रोत्साहित कर रहा है। पांच नाली तक की जमीन में खेती के लिए 26 प्रजातियों के बीज निशुल्क देय हैं।
विज्ञापन

बताया कि राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की ओर से समूह आधारित खेती के लिए 30 से 70 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी और उद्यान अधिकारी आरएस वर्मा ने भी विभागीय योजनाएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेषज संघ के समन्वयक नरेंद्र प्रकाश पांडे ने जड़ी बूटी की खेती, पंजीकरण और निकासी की जानकारी दी। डाबर कंपनी के प्रतिनिधि सुरेश राम ने तिमूर, कपूरकचरी, कुटकी, कूठ आदि प्रजातियों की मांग बताई।

लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल, दुर्गेश जंगपांगी, वैद्य लीलाधर जोशी, भुवन चंद्र पुजारी सहित संस्थान के मोहन चंद्र जोशी, दीपक चंद्र पचौली, प्रकाश राम, मदन पंत, गणेश राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed