फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helipaid in Munsyari

मुनस्यारी में 42 लाख की लागत से होगा हेलीपैड का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Helipaid in Munsyari
हेलिकॉप्टर का प्रतीकात्मक फोटो।
पिथौरागढ़। सीमांत के आपदाग्रस्त क्षेत्र मुनस्यारी के लोगों को हेली सेवा उपलब्ध कराने के लिए कवायद तेज हो गई है। हेलीपैड निर्माण के लिए शासन को भेजे गए 42.44 लाख रुपये के आगणन का शासनादेश हो चुका है। इसकी राशि आने का इंतजार है। राशि आते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुनस्यारी के अधिकतर गांव आपदा की दृष्टि से संवेदनशील हैं। बरसात में यहां पर आपदाएं आने से जान-माल का नुकसान होता है। सड़कें और पैदल रास्ते ध्वस्त होने से गांव अलग-थलग पड़ जाते हैं। कई बार पर्यटक उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंस जाते हैं। मुनस्यारी तहसील के गंभीर रोगियों को उपचार के लिए आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा में देरी हो जाती है। आपदा प्रबंधन के लिए भी हेलीपैड की जरूरत पड़ती है। इसके लिए प्रशासन ने क्षेत्र के हेलीपैड स्थल का पुनर्निर्माण कर वहां एयरपोर्ट जैसी सुविधा जुटाने की योजना बनाई है। हेलीपैड पर पहले से बने भवन के खाली भाग को एयरपोर्ट की सुविधा में बदलने के लिए 42.44 लाख रुपये का आगणन बनाकर नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को भेजा गया था। इसको स्वीकृति मिलने के बाद शासनादेश जारी हो गया है। इसे सीमांत मुनस्यारी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। अब शासन को इस निर्माण कार्य के लिए यूकाडा से राशि मिलने का इंतजार है। निर्माण पूरा होने के बाद दुर्घटना समेत अन्य मुश्किलों में गंभीर रोगियों को आसानी से एयरलिफ्ट भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

हेलीपैड निर्माण के लिए 42.44 लाख रुपये का आगणन भेज दिया गया है। इसका शासनादेश जारी हो गया है। नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) से राशि रिलीज होते ही हेलीपैड निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। - डॉ. आशीष चौहान, डीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed