फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helicopter service started for Pithoragarh, Munsiyari and Champawat

Pithoragarh News: पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

Thu, 22 Feb 2024 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 22 Feb 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Helicopter service started for Pithoragarh, Munsiyari and Champawat
मुनस्यारी हेलीपैड में पहुंचा हेली। संवाद
पिथौरागढ़/चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों ने हेली सेवा शुरू करने के लिए सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नैनीसैनी हवाई अड्डे के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट वर्चुअली जुड़े रहे। सीएम ने हेली सेवा शुरू होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट का विस्तार का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट को भी विस्तारित करने का कार्य प्रगति पर है। पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सर्वे कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के लिए हर संभव निरंतर प्रयास के लिए कटिबद्ध है। दायित्वधारी गणेश भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद इन स्थानों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सेवा अभी सप्ताह में तीन दिन के लिए थी अब इसे पांच दिन कर दिया गया है।
--
शाम 3:32 बजे मुनस्यारी पहुंचा हेलीकाॅप्टर
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/चंपावत। उद्घाटन के बाद हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से उड़ान भरकर शाम 3:32 बजे पिथौरागढ़ पहुंचा जिसमें चार यात्री यहां पहुंचे। एयरपोर्ट मैनेजर एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि यहां से हेलीकॉप्टर शाम 3:46 बजे गौलापार (हल्द्वानी) खाली ही गया। इससे पूर्व दोपहर 12:45 बजे एक हेलीकॉप्टर मुनस्यारी पहुंचा। इसमें मुनस्यारी तेजम निवासी एरीज नैनीताल के वैज्ञानिक भरत सिंह रावत, योगेश शर्मा, शैलेंद्र नेगी और गीतेश त्रिपाठी मुनस्यारी पहुंचे। वापसी में इमरान और सूरज हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। इधर चंपावत में 3:30 बजे हेलीकॉप्टर पहुंचा और यहां से 3:40 बजे हल्द्वानी के लिए उड़ान भरी। हेली सेवा के लिए पाटी विकासखंड के पूर्व प्रमुख भगीरथ भट्ट चंपावत से हल्द्वानी जाने वाले पहली सवारी बने। वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल हल्द्वानी से चंपावत पहुंचने वाले पहले यात्री बने।
--
हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से मुनस्यारी में खुशी

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उड़ान योजना के तहत मुनस्यारी के लिए हेली सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर है। मुनस्यारी में हेलीकॉप्टर सेवा के शुभारंभ पर सीडीओ नंदन कुमार और एसडीएम मंजीत सिंह ने कहा कि हेली सेवा शुरू होने से मुनस्यारी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन केएमवीएन रुद्र सिंह पंडा, ब्लाॅक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि प्रदीप रावत, डॉ. दुर्गा प्रसाद, मनोहर दरियाल, विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सुरेंद्र रावत, विनोद बिष्ट, हुकुम चिराल, लवराज रावत, लवराज निखुर्पा, रघु मर्तोलिया मौजूद रहे। संवाद

---
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पिथौरागढ़ में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, कांग्रेस विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला उपाध्यक्ष इंदर लुंठी, डीएम रीना जोशी, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं चंपावत में जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता, डीएम नवनीत पांडे, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एसडीएम सदर सौरभ असवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed