फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   helicopter did not arrive even after four days in pithoragarh

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के लोगों को दगा दे गई हेलीकॉप्टर सेवा, चार दिन बाद भी नहीं पहुंचा विमान

Tue, 08 Oct 2024 04:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Oct 2024 04:21 PM IST
सार

पिथौरागढ़ से सुगम आवाजाही के दावे कर संचालित हेलीकॉप्टर सेवा फिर से लड़खड़ा गई है। तकनीकी दिक्कत से बंद सेवा के जल्द शुरू होने के दावे किए गए थे जो हवाई साबित हुए हैं। चार दिन बाद भी हेलीकॉप्टर सीमांत में नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
helicopter did not arrive even after four days in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ से सुगम आवाजाही के दावे कर संचालित हेलीकॉप्टर सेवा फिर से लड़खड़ा गई है। तकनीकी दिक्कत से बंद सेवा के जल्द शुरू होने के दावे किए गए थे जो हवाई साबित हुए हैं। चार दिन बाद भी हेलीकॉप्टर सीमांत में नहीं पहुंचा। अब फिर से दो दिन बाद सेवा शुरू होने के दावे हो रहे हैं।

दुर्गम सीमांत जिले के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के दावे कर पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, पंतनगर, देहरादून रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की गई है। बीते पांच अक्तूबर को तकनीकी कारण बताते हुए हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी गई। बुकिंग कराकर नैनीसैनी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे यात्रियों को भी बुकिंग कैंसिल का मैसेज देखकर सेवा बंद होने का पता चला और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kainchi Dham: परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, माथा टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन और सेवा देने वाली कंपनी ने मंगलवार से हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करने के दावे किए थे। हैरानी है कि चार दिन बाद भी हेलीकॉप्टर नैनीसैनी एयरपोर्ट नहीं पहुंच सका। कंपनी के अधिकारी अब फिर से अगले दो दिन में हेलीकॉप्टर सेवा संचालित होने की बात कर औपचारिकता निभा रहे हैं। हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराने के लिए साइट बंद है। ऐसे में सेवा के फिर से शुरू होने को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

पूर्व में भी लड़खड़ाती रही है हेली सेवा
हेलीकॉप्टर सेवा हमेशा से ही चर्चाओं में रही है। ऐसा इसलिए कि कई बार सेवा संचालित हुई और बाद में इसे बंद कर दिया गया। पूर्व में पवन हंस की हेलीकॉप्टर सेवा संचालित हुई जो कुछ समय बाद ही सीमांत के लोगों का साथ छोड़ गई। सेवा को लेकर उठते सवालों को देखते हुए नई कंपनी को चुना गया। उम्मीद थी कि यह सेवा अब सीमांत के लोगों का साथ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।

तकनीकी दिक्कत के चलते हेलीकॉप्टर सेवा बंद है। 10 अक्तूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल बुकिंग के लिए साइट बंद है।
-कविंद्र कुमार, ग्राउंड स्टॉफ, हेरिटेज, नैनीसैनी, एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed