फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   helicopter could not reach Pithoragarh from Dehradun in six days

पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सका विमान: लोगों ने कहा- अब नहीं उड़ेगा हेलीकॉप्टर, निकाय चुनाव के समय आएगा

Thu, 10 Oct 2024 04:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 10 Oct 2024 04:35 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा पटरी से उतर गई है। लेकिन बीते छह दिनों से हेलीकॉप्टर देहरादून से पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सका है। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का हवाला देकर बुकिंग बंद कर दी गई है।

विज्ञापन
helicopter could not reach Pithoragarh from Dehradun in six days
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा पटरी से उतर गई है। अंदाजा लगाया जा सकता है बीते छह दिनों से हेलीकॉप्टर देहरादून से पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सका है। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का हवाला देकर बुकिंग बंद कर दी गई है। इसके संचालन के लिए सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है। ऐसे में सेवा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

सीमांत जिले के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के दावे कर पिथौरागढ़ से पंतनगर, हल्द्वानी और देहरादून रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें देहरादून पहुंचने के लिए टैक्सी और रोडवेज में धक्के नहीं खाने होंगे। उनकी यह उम्मीद परवान नहीं चढ़ पा रही है। बीते छह दिनों से बंद हेलीकॉप्टर सेवा इसका प्रमाण है। बीते पांच अक्तूबर को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का हवाला देकर इसका संचालन बंद कर दिया गया। आठ अक्तूबर से सेवा संचालित होने के दावे किए गए जो हवाई साबित हुए।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर तय तिथि को पिथौरागढ़ नहीं पहुंचा तो फिर से 11 अक्तूबर से सेवा संचालित करने की बात कही गई। अब कंपनी की तरफ से साफ किया गया है कि शुक्रवार को भी हेली का संचालन नहीं होगा। कंपनी की तरफ से अगले दो दिनों के लिए बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी के मुताबिक अब 12 अक्तूबर को हेलीकॉप्टर सेवा संचालित होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगा हेलीकॉप्टर उड़ाने की है योजना
विधायक मयूख महर ने हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उनका साफ तौर पर कहना है कि सरकार पूर्व में संचालित हेलीकॉप्टर की सेवा समाप्त कर महंगा हेलीकॉप्टर उड़ाने की योजना बना रही है। उनका यह सवाल कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।

हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर मौजूदा सरकार ने सीमांत के लोगों को छला है। सरकार को सीमांत की भोली-भाली जनता को धोखा देना छोड़ना होगा। सरकार महंगा हेलीकॉप्टर उड़ाने की योजना बना रही है ऐसी जानकारी मिल रही है।


- मयूख महर, विधायक, पिथौरागढ़।

हेलीकॉप्टर सेवा बंद होना सीमांत के लोगों का अपमान है। मौजूदा सरकार ऐसा कई बार कर चुकी है। हेलीकॉप्टर सेवा का साथ न मिलना सीमांत के लोगों के लिए दुर्भाग्य की बात है।
- काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक, यूकेडी।

हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी है। ऐसे में अगले दो दिन तक बुकिंग बंद है। उम्मीद है जल्द सेवा संचालित होगी।
 - कविंद्र कुमार, ग्राउंड स्टाफ, हेरिटेज, नैनीसैनी एयरपोर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed