फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy rain, hail in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में भारी बारिश, ओलावृष्टि

Mon, 08 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain, hail in Pithoragarh
मौसम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


 जिले में सोमवार को मौसम ने दिनभर रंग बदले। सुबह प्रचंड गर्मी के बाद दोपहर एक बजे से हल्की बारिश हुई लेकिन चार बजे आसमान पर इतने घने बादल घिरे कि करीब दो घंटे तक दिन में ही घुप अंधेरा छा गया। इस दौरान जिला मुख्यालय में जमकर बारिश के साथ ओले भी गिरे। 
सोमवार सुबह यहां पर गर्मी का असर ज्यादा था। इस कारण न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन दोपहर बाद से मौसम का डरावना रूप सामने आ गया। इस दौरान गरज के साथ ओले गिरने लगे और बारिश हुई। वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलाकर निकलना पड़ा। खराब मौसम के दौरान करीब दो घंटे तक पूरे जिले की बिजली सप्लाई भंग रही। अस्कोट, डीडीहाट, बेड़ीनाग में भी दोपहर चार बजे से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के साथ ओले गिरे। यहां भी दिन के समय ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। कुछ इलाकों में गरज वाले बादल सक्रिय हो जाएंगे। उधर, मुनस्यारी में सुबह दस बजे से जारी रिमझिम बारिश शाम पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग की चोटियों पर हिमपात हुआ। घाटी वाले इलाकों में दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से हिमपात होने लगा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाभीढांग से लिपुलेख तक लगातार बर्फ गिर रही है। जिले के तमाम हिस्सों में सोमवार को हुई ओलावृष्टि से फलों, सब्जियों को खासा नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन




उमस भरी गर्मी के बाद आसमान में छाए बादल
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दिन भर उमस भरी गर्मी का असर रहा। अलबत्ता दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद तेज आंधी के कारण कुछ छिटपुट स्थानों में बरसात और बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed