{"_id":"6830ade7c7271da9520790cd","slug":"health-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-128157-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला, मुनस्यारी के अस्पतालों में चिकित्सकों के 20 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला, मुनस्यारी के अस्पतालों में चिकित्सकों के 20 पद रिक्त
Fri, 23 May 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत धारचूला और मुनस्यारी विकासखंडों में निवासरत एक लाख से अधिक की आबादी के लिए 17 अस्पताल हैं। इन अस्पतालों में 20 चिकित्सकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। मरीजों को अधिकतर मामलों में जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
सीमा पर बसे धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र की एक लाख से अधिक की आबादी को सीमा का प्रहरी माना जाता है। इन्हें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए विभाग ने धारचूला में संयुक्त अस्पताल और मुनस्यारी में सीएचसी स्थापित की है। यहां 15 प्राथमिक अस्पताल भी खोले गए हैं। इनमें से कई अस्पतालों में लंबे समय से चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
अस्पतालों में सात विशेषज्ञ सहित 47 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष एक भी विशेषज्ञ की तैनाती अस्पतालों में नहीं है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। कई मामलों में उन्हें रेफर कर दिया जाता है। छह अस्पताल ऐसे हैं जहां मरीजों का इलाज करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेला, पांगू, सोसा, दुम्मर, उछेती और क्वीटी में चिकित्सकों का एक-एक पद स्वीकृत हैं जो लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।