फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health, education, and employment are UKD's priorities

Pithoragarh News: स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार यूकेडी की प्राथमिकता

Fri, 18 Sep 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Health, education, and employment are UKD's priorities
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी शुक्रवार को लोहाघाट पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ऐरी ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस जनसमस्याओं को उठाने पर है। ऐरी ने जोर दिया कि सत्ता में आने पर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार उनकी प्राथमिकताएं होंगी।
जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता और जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुनेठा ने उनका स्वागत किया। ऐरी ने आरोप लगाया कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने 11 अक्तूबर से कुमाऊं में संकल्प यात्रा की घोषणा की। इस यात्रा के दौरान लोगों से सीधा संवाद कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
यहां जिला महामंत्री रमेश बिष्ट, भुवन खर्कवाल, गिरधर अधिकारी, भुवन बिष्ट, दरबान सिंह रजवार, मनोज जोशी, प्रहलाद सिंह बिष्ट, नारायण अधिकारी, रोहित पुनेठा, भुवन पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed