फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Head of the Study Study Circle becomes the President

आरंभ स्टडी सर्किल के महेंद्र अध्यक्ष बने

Sat, 07 Oct 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Head of the Study Study Circle becomes the President
पिथौरागढ़ छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और आइसा समर्थित आरंभ स्टडी सर्किल पिथौरागढ़ के महेंद्र सिंह रावत अध्यक्ष चुने गए हैं। सचिव पद पर निर्मल भट्ट विजयी हुए हैं।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर रावत को 1593 मत मिले। किशोर सिंह धामी को 1018, अरविंद सिंह बिष्ट को 947 मत मिले। एक अन्य प्रत्याशी चेतना को मात्र 18 मत मिले। 40 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद पर 1765 मतों के साथ शंकर सिंह धारियाल विजयी रहे। गणेश सिंह दानू को 1004, प्रह्लाद सिंह को 742 मत मिले। 101 मतदाता नोटा के साथ रहे। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 1752 मतों के साथ भूमिका पांडेय विजयी रहीं। चंद्रिका मेहता को 1026, स्वाति जोशी को 758 मत मिले। 91 ने नोटा का प्रयोग किया। सचिव पद पर विजयी रहे निर्मल भट्ट को 2152 मत मिले। 1360 मतों के साथ सौरभ तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। 97 ने नोटा का साथ दिया।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद पर 1874 मतों के साथ राहुल कुमार विजयी रहे। निखिल सार्की को 1355 मत मिले। 186 ने नोटा का विकल्प चुना। कोषाध्यक्ष पद पर 1985 मतों के साथ लवराज गोस्वामी विजयी रहे। ऋषभ कल्पासी को 1413 मत प्राप्त हुए। नोटा के साथ 154 मतदाता थे। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर 2003 मत लेकर लोकेश कन्याल विजयी रहे। कैलाश लुंठी को 947, हरिओम सिंह को 591 मत मिले। 80 नोटा के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने परिणामों की घोषणा की। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने नगर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही कॉलेज में गहमागहमी शुरू हो गई थी। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed