{"_id":"57c31bc04f1c1baf1cd502be","slug":"he-blew-on-the-issue-of-the-district-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के मुद्दे पर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के मुद्दे पर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला गठन के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के रुख से नाराज भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को गांधी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि जब पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट जिलों के गठन के पक्ष में आ चुकी है तो मामले को उलझाने का कोई जरूरत नहीं होनी चाहिए। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस फिर से इस मुद्दे को उलझाने में लगी है।
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शाह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि भाजपा के शासनकाल में घोषित जिलों को पहले साढ़े चार साल तक पुनर्गठन आयोग के नाम पर लटकाया गया और जब जिला पुनर्गठन आयोग ने डीडीहाट को जिला बनाने के सभी मानकों को उपयुक्त माना तो मुख्यमंत्री मामले को उलझाकर जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
कहा गया कि यदि जिले के मामले को ज्यादा समय तक लटकाया गया तो एक बार फिर से डीडीहाट में उग्र आंदोलन होगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कविंद्र शाही, लोकेश भड़, हरेंद्र चुफाल, भूपेश टम्टा, दीवान शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन