{"_id":"31e2f7bee97d64010e26064ca408bbdf","slug":"hatmics-plant-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटमिक्स प्लांट के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटमिक्स प्लांट के विरोध में प्रदर्शन
अमर उजाल/ब्यूरो/ चंपावत
Updated Wed, 20 May 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत अजेड़ा के भरपाटी तोक में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से लगाए जा रहे हाटमिक्स प्लांट का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को सरपंच त्रिलोक सिंह के नेतृत्व में पहुंचे युवाओं ने प्लांट के सामने प्रदर्शन किया और किसी भी सूरत में इस स्थान पर प्लांट न लगने देने का ऐलान किया।
सरपंच ने कहा कि बीआरओ ने प्लांट लगाने के लिए कोई अनुमति नहीं ले रखी है। वह अपनी जिद पर प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि प्लांट से पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा और पानी के स्रोत समाप्त हो जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह खोलिया ने कहा कि बीआरओ के अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाणपत्र भी नहीं दिखा पाए। इससे साबित होता है कि प्लांट को बिना किसी मानक का पालन किए लगाया जा रहा है। प्रदर्शन में लक्ष्मण सिंह, मनोहर राम, होशियार सिंह, बलदेव राम, बलवंत सिंह, प्रकाश सिंह, विक्रम सिंह, हरीश चंद्र समेत तमाम लोग थे।