{"_id":"5e5fdde68ebc3ef40065b5fd","slug":"harali-patharoli-women-performed-pithoragarh-news-hld3761661164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को हराली-पथरौली की महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को हराली-पथरौली की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर महिलाओं का आक्रोश थमने का नहीं ले रहा है। महिलाओं ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में हराली-पथरौली की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वो लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिले भर के अस्पतालों में चिकित्सकों के 70 फीसदी से ज्यादा पद रिक्त चल रहे हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। प्रधान हेमा देवी ने कहा कि वो 3 किमी पैदल चलकर वहां से वाहन में बैठकर अस्पताल पहुंच रही हैं। इसके बाद भी शासन-प्रशासन को महिलाओं का दर्द नहीं दिख रहा है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।