फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Happy Birthday Chacha Neharu

कांग्रेस ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Chacha Neharu
मूनाकोट के क्वीतड़ में केक काटते बच्चे। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
कांग्रेस ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस
विज्ञापन

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने सभी न्याय पंचायतों में रात्रि प्रवास किया। बाल दिवस पर न्याय पंचायतों में प्रभात फेरी निकाली और बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटी।
पूर्व विधायक मयूख महर ने दौला न्याय पंचायत में रात्रि प्रवास किया। बाल दिवस पर बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जाख, नैनी, बड़ाबे, मनकटिया, क्वितड़, गणकोट, बास्ते, सटगल, तोली, मझेड़ा, भुरमुणी, मरसोली, सातसीलिंग न्याय पंचायत में प्रवास कार्यक्रम किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, हरीश पांडे, दीपक जोशी, कुंडल महर, त्रिलोक बिष्ट आदि ने कई गांवों में कार्यक्रम किए। कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी के नेतृत्व में बच्चों के साथ कार्यक्रम किया गया। वहां अरुण महर, बहादुर सामंत, मुकेश पंत, राजेंद्र चुफाल, कमल, हिमांशु खर्कवाल आदि थे।
विज्ञापन

बाल दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन
गंगोलीहाट/अस्कोट। जीआईसी चिटगल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया मेहरा, चित्रकला में पायल प्रथम रहीं। सीनियर वर्ग भाषण में सौरभ कुमार, निबंध में हरीश सिंह, भारती प्रथम रहीं। होली प्रतियोगिता में रांची प्रथम रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य संदीप कुमार, कृष्ण, पंकज, पूजा पाठक, सोनी जोशी गायत्री रावल आदि रहे। अस्कोट के देवल में कांग्रेसी नेता प्रदीप पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया। शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व राज्य आंदोलनकारी वीरजंग पाल, एनडी पंत, नवीन उपाध्यक्ष, महेश भंडारी, जय सिंह रावत, विकास बम, कल्याण चंद, नंदा पाल, पार्वती पोखरिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed