फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hanuman lit a lamp in Ramlila of Vadda

वड्डा की रामलीला में हनुमान ने लंका जलाई

Wed, 11 Oct 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Hanuman lit a lamp in Ramlila of Vadda
वड्डा की रामलीला में सीता को धमकाने जाता रावण - फोटो : अमर उजाला

वड्डा की रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


रामलीला की शुरुआत पंपापुर में लक्ष्मण के पहुंचने से होती है। लक्ष्मण सुग्रीव को धमकाते हैं। सुग्रीव लक्ष्मण से क्षमा मांगते हुए प्रभु राम के पास ले जाने का आग्रह करते हैं। वानरी सेना को सीता माता की खोज में भेजा जाता है। रास्ते में जटायु का भाई संपाती मिलता है। संपाती से सीता माता के अशोक वाटिका में होने की जानकारी मिलती है।

हनुमान को लंका भेजा जाता है। हनुमान लंका पहुंचते हैं तो रावण सीता माता को डरा-धमका रहा होता है। हनुमान सीता माता को प्रभु राम, लक्ष्मण की कुशलता का समाचार देते हैं। सीता माता की आज्ञा पर हनुमान अशोक वाटिका में फल खा रहे होते हैं तो राक्षस उन्हें मारने आते हैं। हनुमान जी राक्षसों को मौत के घाट उतार देते हैं। रावण पुत्र अक्षय कुमार हनुमान जी से लड़ने आता है, हनुमान उसे भी मौत के घाट उतार देते हैं।
विज्ञापन


इस पर मेघनाद हनुमान जी को पकड़कर राजदरबार ले जाता है। जहां रावण और हनुमान में संवाद होता है। हनुमान की पूछ में आग लगा दी जाती है और हनुमान लंका जला डालते हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि किरन मालदार, मल्लिकार्जुन स्कूल की प्रबंधक पार्वती जोशी, नरेंद्र सौन, क्वीतड़ रामलीला कमेटी के वक्ता मैनेजर दीपक सौन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed