{"_id":"5be1c1c5bdec2269aa2a1ea3","slug":"half-to-two-feet-snow-in-all-the-villages-of-darma-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारमा घाटी के सभी गांवों में हुआ डेढ़ से दो फुट हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारमा घाटी के सभी गांवों में हुआ डेढ़ से दो फुट हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के दारमा घाटी के बालिंग में बर्फ में फंसी जीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत धारचूला तहसील के दारमा घाटी के सभी गांवों में डेढ़ से दो फुट हिमपात हुआ है। सड़कें भी बर्फ से ढकी हैं। इसके चलते वाहनों के संचालन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
धारचूला की दारमा घाटी में 14 गांव हैं। यह क्षेत्र सड़क से जुड़ा है। तीन दिन पहले उच्च हिमालयी क्षेत्र से लगे माइग्रेशन वाले इन गांवों में डेढ़ से दो फुट हिमपात हुआ था। हिमपात से अभी बालिंग सहित अन्य गांवों में खेत खलिहान ढके हुए हैं। कच्चे मार्ग पर बर्फ होने से कीचड़ के कारण कई स्थानों पर वाहन फंस रहे हैं।
विज्ञापन
दारमा घाटी में टैक्सी चलाने वाले चालक गोविंद सिंह सेलाल ने बताया कि सभी गांवों में जमकर हिमपात हुआ है। कुछ स्थानों पर सड़क पर अधिक बर्फ होने से वाहन फंस रहे हैं। जिन्हें धक्का देकर निकालना पड़ रहा है। इधर, हिमपात के कारण माइग्रेशन से लौट रहे ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
व्यास घाटी से माइग्रेशन शुरू, नजंग में हो रही परेशानी
पिथौरागढ़। सीमांत तहसील की व्यास घाटी से भी माइग्रेशन शुरू हो गया है। कुटी गांव के लोग लौटने लगे हैं। भेड़, बकरियों और खच्चरों के साथ लौट रहे लोगों को नजंग पुल में परेशानी हो रही है। नजंग में लकड़ी का अस्थायी पुल बनाया गया है। यह पुल पिछले दिनों ब्लास्टिंग से गिरे पत्थरों से क्षतिग्रस्त हो गया था। लोनिवि ने पुल की मरम्मत तो कर दी, लेकिन यह पुल जानवरों के चलने में हिल रहा है। इसके अलावा एक बार में एक ही जानवर आ पा रहा है।