{"_id":"57dad6164f1c1ba009d47908","slug":"half-the-cement-poured-into-the-street-half-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी सड़क पर सीमेंट डाला, आधी छोड़ दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी सड़क पर सीमेंट डाला, आधी छोड़ दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
चौड़मन्या में सड़क के आधे हिस्से में बिछाया गया सीमेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राईआगर से सिंगौली तक सड़क के सुधारीकरण का काम एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन ने किया था। इस काम में इस कदर लापरवाही की गई है कि सड़क के पचास फीसदी हिस्से में तो सीमेंट डाला गया है, लेकिन पचास फीसदी हिस्सा छोड़ दिया गया है। इस तरह की सड़क से सबसे बड़ी समस्या चौड़मन्या के लोगों को हो रही है। बारिश के समय सड़क का पानी घरों में घुस रहा है, जितने हिस्से में सीमेंट नहीं बिछाया गया है, वहां पर बारिश के समय पानी जमा हो जाता है। अक्सर जाम की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि सड़क निर्माण में इस तरह की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द ही सड़क के पूरे हिस्से पर सीमेंट बिछाया जाए। यदि तत्काल यह काम नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग डीएम कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। डीएम को भेजे पत्र में दान सिंह, चंद्र सिंह, हरी सिंह, रणजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीरज सिंह, धीरज गिरी, देवेंद्र सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। लोगों ने मुख्यमंत्री को भी अलग से पत्र भेजा है।
विज्ञापन