फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gunji serious water crisis

गुंजी में गंभीर पेयजल संकट

Fri, 17 Feb 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 17 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Gunji serious water crisis
गुंजी में कुटी यांगती नदी से पानी लेकर आते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रमुख पड़ाव और भारत-तिब्बत व्यापार की मंडी गुंजी में इन दिनों गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। गुंजी में रहने वाले लोग कुटी यांगती नदी का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। बताया गया कि हिमपात के कारण कई स्थानों पर पेयजल लाइन जम गई है। इस कारण पानी नहीं चल पा रहा है। इस बार दिसंबर से ही पेयजल का संकट पैदा हो गया था।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि पेयजल लाइन को पूरा खोलना पड़ेगा और बर्फ से बंद पड़ी लाइन को जब तक चालू नहीं किया जाएगा, पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हो सकती। गुंजी में इस समय सुरक्षा बलों के जवान रहते हैं और माइग्रेशन पर न जाने वाले कई ग्रामीण भी गांव में ही रहते हैं। गुंजी की प्रधान अर्चना देवी ने बताया कि पेयजल सप्लाई ठप होने की जानकारी जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस को काफी पहले दी जा चुकी है। इस समय गुंजी के आसपास के इलाकों में भारी मात्रा में बर्फ जमा है। कुटी यांगती नदी में पानी गंदा रहता है। नलों में पानी न आने के कारण लोगों को नदी से अपने पीने और जानवरों के लिए पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गुंजी के सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप गर्ब्याल ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय आकर एसडीएम आरके पांडे और तहसीलदार आईबी मल्ल को समस्या की जानकारी दी। एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल पेयजल सप्लाई सुचारु करने को कहा। गुंजी तक कर्मचारियों के पैदल पहुंचने में तीन दिन का समय लग जाता है। अगले महीने से गुंजी की तरफ ट्रैकरों की आवाजाही भी बढ़ने लगती है। यदि तब तक पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो मुसीबत और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट में अभी से पेयजल किल्लत शुरू
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। इस बार डीडीहाट नगर में अभी से पानी का संकट गहरा गया है। जल संस्थान नगर के लोगों को दिन में सिर्फ एक समय ही पानी का वितरण कर पा रहा है। मार्च से संकट ज्यादा गहराने की आशंका है। पिछले वर्षों तक जल संस्थान अमूमन अप्रैल से नगर में एक समय पानी वितरित करता था, परंतु इस बार फरवरी से ही एक समय पानी की आपूर्ति होने से नगर में पानी का संकट गहरा गया है। लोगों को अभी से पानी के लिए नौले-धारों का रुख करना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई न होने से लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने कहा कि इस बार की आपदा से नगर को पानी देने वाले प्राकृतिक स्रोतों को काफी नुकसान हो गया था। उन स्रोतों को सही करने का काम किया जा रहा है और जाड़ों में बारिश ज्यादा न होने से पानी की कमी होने लगी है। स्रोतों की मरम्मत का काम होने के बाद नगर के लोगों को दिन में दो बार पानी देने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed