फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Grounds carrying traffic by putting the balls

बल्लियां डालकर आवागमन कर रहे कोठेरा वाले

Tue, 24 Jul 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Tue, 24 Jul 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
Grounds carrying traffic by putting the balls
इस तरह के लकड़ी के लट्ठों से हो रही है आवाजाही - फोटो : अमर उजाला

महाकाली नदी के किनारे तड़ीगांव से कोठेरा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पांच साल से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर भी किसी विभाग ने रास्ते को बनाने में रुचि नहीं दिखाई। रास्ता टूटने से एसएसबी को सीमा पर पेट्रोलिंग करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने दो लकड़ियां डालकर अस्थायी रास्ता बना रखा है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन


मूनाकोट विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे कोठेरा गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग 2013 की आपदा में महाकाली नदी के उफान से ध्वस्त हो गया था। 26 फरवरी को तड़ीगांव के भूपेंद्र चंद ने जनता दरबार में रास्ते की दुर्दशा को डीएम के सम्मुख रखा था। इसके बाद एसडीएम एसके पांडे ने जिला विकास अधिकारी को शीघ्र रास्ता बनाने के निर्देश दिए थे। विभाग ने दो सौ मीटर टूटे रास्ते पर नदी के ऊपर दो मीटर ऊंचा रास्ता बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। यह प्रस्ताव अब तक फाइलों में ही दबा है। ग्रामीण आज भी उसी टूटे रास्ते से चलने को मजबूर है, इस कारण कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन


ग्रामसभा को अपनी निधि से रास्ता बनाने के लिए कहा गया है। बजट अधिक होने से आपदा में भी पैसा नहीं आ पा रहा है। मनरेगा के तहत ब्लॉक को रास्ता बनाने के लिए कहा गया है। -गोपाल गिरी, जिला विकास अधिकारी, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed