फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Griff is cutting the road in minus five degree temperature in dharchula pithoragarh

Pithoragarh: माइनस पांच डिग्री तापमान में सड़क कटिंग कर रही ग्रिफ, रोड बनने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

Mon, 10 Feb 2025 03:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Updated Mon, 10 Feb 2025 03:01 PM IST
सार

चीन सीमा से जुड़े दारमा घाटी के ग्राम तिदांग-गो-बिदांग शीघ्र ही सड़क से जुड़ जाएंगे। 10 से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर माइनस 5-15 डिग्री सेल्सियस तापमान में बीआरओ की 67 आरसीसी ग्रिफ नवंबर तीसरे सप्ताह से सड़क कटिंग का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
Griff is cutting the road in minus five degree temperature in dharchula pithoragarh
सड़क कटिंग का कार्य करती बीआरओ 67 आरसीसी ग्रिफ की जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन सीमा से जुड़े दारमा घाटी के ग्राम तिदांग-गो-बिदांग शीघ्र ही सड़क से जुड़ जाएंगे। 10 से 12 हजार फुट की ऊंचाई पर माइनस 5-15 डिग्री सेल्सियस तापमान में बीआरओ की 67 आरसीसी ग्रिफ नवंबर तीसरे सप्ताह से सड़क कटिंग का कार्य कर रही है। बीआरओ की 67 आरसीसी के जेई उमाशंकर, मधु शाही, नौ कर्मचारी और 50 स्थानीय मजदूर तीन पोकलेन, एक जेसीबी, विल लोडर, दो लोडर की मदद से नवंबर के तीसरे सप्ताह से अब तक लगभग दो किमी सड़क कटिंग कर चुके हैं। कुछ दिनों में ग्राम गो भी सड़क से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि कुल 25 किमी सड़क का कार्य होना है। केंद्र सरकार से पहले चरण में 10 किमी सड़क की अनुमति मिली है। सड़क कटिंग पूरी हो जाने पर ग्राम गो, तोक खिमलिंग के ग्रामीणों और सुरक्षाकर्मियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


77 करोड़ की लागत से तिदांग, गो-बिदांग के लिए 10 किमी सड़क कटिंग का कार्य चल रहा है। इस पर धौलीगंगा में दो करोड़ की लागत का एक बेली ब्रिज का निर्माण भी होना है। - सौरभ कुमार, ओसी 67 आरसीसी ग्रेफ धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार वाहन से पहुंचेंगे गांव
धारचूला में ग्राम गो के ग्रामीण इस वर्ष मई-जून के माइग्रेशन के दौरान पहली बार अपने गांव वाहनों से पहुंच पाएंगे। दारमा संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन ग्वाल और गो ग्राम प्रशासक मुकेश ग्वाल ने खुशी जताते हुए बताया कि कुछ दिनों में उनका गांव भी सड़क से जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव तक पहुंचने के लिए 500 मीटर सड़क कटिंग का कार्य शेष है। सड़क बनने से गांव की एक हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। 10 किमी सड़क बन जाने से 1962 के चीन-भारत युद्ध से खाली हुए ग्राम गो के तोक खिमलिंग के खम्पा समुदाय की वापसी हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed