फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Grievous suffering due to lack of road transfer

सड़क हस्तांतरण नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण

Sat, 07 Apr 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Sat, 07 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Grievous suffering due to lack of road transfer
कनालीछीना देवलथल सड़क की टूटी दीवार - फोटो : अमर उजाला

कनालीछीना-देवलथल सड़क का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। दरअसल बीते दो साल से सड़क हस्तांतरित नहीं हो सकी है। जगह-जगह गड्ढे और संकरी सड़क होने से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सड़क पर सिर्फ छोटे वाहन ही चल रहे हैं। यहां की चार हजार की आबादी को राशन समेत अन्य सामान लाने के लिए चार किमी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। समस्या से निजात पाने को ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अलावा बीते दिनों डीडीहाट दौरे पर आए सीएम से भी गुहार लगाई, लेकिन अब तक ग्रामीणों की परेशानी दूर नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


कनालीछीना-देवलथल सड़क का निर्माण साल 1992 में हुआ। 1.70 लाख रुपये की लागत से इस सड़क के बनने से खौतड़ी, बजेत, कापड़ीगांव, बिलौनाखान, चौपाता, पुरखरोड़ा और बनीगांव के ग्रामीणों को उम्मीद की किरण नजर आई, लेकिन उनकी ये खुशी जल्द ही काफूर हो गई। सड़क निर्माण के बाद कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने 2016 में वर्ल्ड बैंक को हस्तांतरित की, लेकिन शासन की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वर्ल्ड बैंक को यह सड़क हस्तांतरित नहीं हो सकी है। इस वजह से सड़क की मरम्मत और सुधारीकरण का काम लंबित पड़ा है।
विज्ञापन


प्रधान केदार सिंह, पुष्पा भंडारी, मनोज सिरोला, मोहन सिंह का कहना है कि सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होने से निर्माण सामग्री, राशन और रसोई गैस की आपूर्ति बाधित हो गई है। ग्रामीणों को राशन और रसोई गैस लाने को तीन किमी दूर कनालीछीना और चार किमी दूर देवलथल पैदल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनालीछीना देवलथल सड़क अभी विभाग को हस्तांतरित नहीं हो सकी है। मामला शासन स्तर पर लंबित है। हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही सड़क की मरम्मत हो सकेगी। -अरुण पांडेय, अधिशासी अभियंता, वर्ल्ड बैंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed