फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gray necked bunting bird seen in Munsiyari

Pithoragarh News: मुनस्यारी में नजर आई ग्रे नेक्ड बंटिंग पक्षी

Wed, 09 Oct 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Oct 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gray necked bunting bird seen in Munsiyari
मुनस्यारी के हरकोट में आकर्षक ग्रे-नेक्ड बंटिंग। स्रोत: सुरेंद्र पंवार - फोटो : खटीमा में सालबोझी वन क्षेत्र में अतिक्रमण तोड़ती वन विभाग की टीम।
पिथौरागढ़। हिमनगरी मुनस्यारी के हरकोट गांव के पास 2100 मीटर की ऊंचाई पर ग्रे नेक्ड बंटिंग (एंबरिजा बुचानानी) देखा गया है। इससे पक्षी प्रेमी रोमांचित हैं। पक्षियों की यह प्रजाति पहले उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में देखी गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और मोनाल संस्था की ओर से विगत दिनों मुनस्यारी के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षी दर्शन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मोनाल, कोकिलास फिसेंट, ग्राॅसबिक, सत्यर ट्रेगोपॉन, बुलफिंच, रेड फ्रंटेज सेरिन, गोल्डन बुश रॉबिन, ब्लैक थ्रोटेड समेत 80 से अधिक पक्षियों की प्रजाति देखने को मिली। हरकोट में पक्षी प्रेमी ग्रे नेक्ड बंटिंग को देख उत्साहित हैं।
विज्ञापन

मोनाल संस्था के मुख्य प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि ग्रे-नेक्ड बंटिंग अपने आकर्षक पंखों और विशिष्ट ग्रे गर्दन के लिए जाना जाता है। यह ऊंचाई वाले हरे-भरे परिवेश में रहता है और काफी घुमक्कड़ प्रवृत्ति का होता है। यह क्षेत्र विविध वनस्पतियों और जीवों के लिए जाना जाता है और विभिन्न पक्षी प्रजातियों के लिए एक आदर्श आवास प्रदान करता है। बकौल पंवार ग्रे-नेक्ड बंटिंग का दिखना पक्षी प्रेमियों के लिए एक वरदान है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में मुनस्यारी और गोरी गंगा घाटी क्षेत्र में पक्षियों की 330 प्रजातियां खोजी गई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भविष्य में अन्य दुर्लभ प्रजाति के पक्षी भी देखने को मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्रकृति के संरक्षण के लिए होंगे प्रेरित
पिथौरागढ़। हिमालयन शेफर्ड के मुख्य सदस्य और मोनाल संस्था के प्रशिक्षक पवन सिंह कोरंगा ने बताया कि मुनस्यारी में ग्रे नेक्ड बंटिंग दिखना उत्साहित करता है। हरकोट में इसका दिखाई देना पर्यावरण संरक्षण पहल में सामुदायिक भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed