{"_id":"5dfbb2478ebc3e87b402e702","slug":"gramin-dak-sevaks-on-hunger-strike-pithoragarh-news-hld3662036184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ भूख हड़ताल पर बैठे डाक सेवक।
- फोटो : PITHORAGARH
विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ से जुड़े कार्मिक मुख्य डाकघर परिसर में एक दिनी भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने केंद्र सरकार को ज्ञापन भेज डाक सेवकों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
पिथौरागढ़, चंपावत डिविजन के डाक सेवक बृहस्पतिवार को मुख्य डाकघर में भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी की। डाक सेवकों ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, कमलेश चंद्र की सिफारिशों को लागू करते हुए तीन प्रमोशन देने, समूह बीमा पांच लाख रुपये करने, एकल डाकघरों को संयुक्त भत्ता देने की मांग को लेकर डाक अधीक्षक के माध्यम से डाक सचिव दिल्ली को ज्ञापन भेजा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भाष्कर सिंह धामी ने की। उन्होंने जीडीएस कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने, स्थानांतरण नियमों में संशोधन, सेवानिवृत्ति के दिन ही लाभ देने और विभिन्न कार्यों में डाक सेवकों को परेशान नहीं करने की मांग उठाई। संचालन सचिव चरन सिंह बिष्ट ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष भुवन सिंह नेगी, पूर्व प्रांतीय मंत्री भूपेंद्र देव ताऊ, कर्ण बहादुर चंद, महेंद्र सिंह माहरा, तपोधन भट्ट, त्रिलोक सिंह, ज्योतेंद्र सिंह, जगदीश चौहान, नेत्र सिंह, दौलत चंद, भीम सिंह, विक्रम राम, जानकी देवी, गणेश चंद, दीपक चंद, हयात सिंह, सुनीता देवी, त्रिलोक राम, कैलाश चंद्र, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।