फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Governor overwhelmed by the natural beauty of Munsyari

मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य से राज्यपाल अभिभूत

Fri, 17 Apr 2015 11:02 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Governor overwhelmed by the natural beauty of Munsyari
पहली बार मुनस्यारी पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल डा. केके पॉल यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और लोगों के स्वागत से अभिभूत हो गए। उन्होंने सीमांत तहसील की कई समस्याओं को सुना। उनके समाधान के लिए अफसरों को निर्देश भी दिए। पीपीपी मोड से संचालित अस्पताल की अव्यवस्थाओं का मुद्दा लोगों ने गवर्नर के सामने उठाया। गवर्नर ने सीएमओ से कहा कि अपने स्तर से व्यवस्थाओं में सुधार लाएं। डीएम से गवर्नर ने कहा कि जिन स्थानों पर स्वास्थ्य की सुविधा नहीं है वहां पर मोबाइल वाहन से चिकित्सा उपलब्ध कराएं। मोबाइल वाहन में महिला डाक्टर को भी नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

राज्यपाल शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो बजे हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे। जीआईसी मैदान स्थित हेलीपैड में अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे दूरस्थ क्षेत्र है। वह अपना भ्रमण कार्यक्रम दूरस्थ क्षेत्रों से ही तय कर रहे हैं ताकि वहां की समस्याओं को करीब से जाकर देख सकें। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन की अपार संभावना है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों से उन्होंने कहा कि लोगों को सगंध पौधों की खेती की ओर भी ध्यान देना चाहिए। राज्यपाल की मंशा है कि कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड का नाम गढ़वाल-कुमाऊं रोड रखा जाए। इससे राज्य को नई पहचान मिलेगी। लोनिवि गेस्टहाउस में स्थानीय लोगों ने राज्यपाल को कई समस्याएं बताई। इनमें पीपीपी मोड से चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था, वर्ष 2013 की आपदा के बाद राहत राशि वितरण में की गई गड़बड़ी, डिग्री कालेज में शिक्षकों की कमी, मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माण की धीमी गति, सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत, बीपीएल सर्वे को दोबारा कराने, इलाके में संचार की सुविधा देने, शिक्षण संस्थानों में रिक्त पद भरने जैसी मांग रखी गई। ब्लाक प्रमुख नरेंद्र रावत, भाजपा नेता लछीराम, मान सिंह भंडारी, प्रमोद द्विवेदी, देवेंद्र देवा, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, पूर्व आयुक्त डा. आरएस टोलिया, डा. जेएस पांगती समेत अन्य लोगों ने उनसे मुलाकात की। जिलाधिकारी सुशील कुमार, सीडीओ विनोद गिरी, एसपी रोशन लाल शर्मा, एसडीएम जयभारत सिंह, सीएमओ डा. डीके श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी यहां पहुंचे थे। गर्वनर का हेलीपैड पर अधिकारियों ने और गेस्ट हाउस में महिलाओं ने स्वागत किया। उनको परंपरागत टोपी पहनाई गई। राज्यपाल आज रात्रि विश्राम यहीं करेंगे और शनिवार को अल्मोड़ा जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed